राफेल में भ्रष्टाचार देशद्रोह, नए खुलासे पर कांग्रेस का मोदी और सरकार पर हमला

फीचर्डराफेल में भ्रष्टाचार देशद्रोह, नए खुलासे पर कांग्रेस का मोदी और सरकार...

Date:


राफेल में भ्रष्टाचार देशद्रोह, नए खुलासे पर कांग्रेस का मोदी और सरकार पर हमला

नयी दिल्ली: राफेल लड़ाकू विमान सौदे में घोटाले की परते उठा रहे फ्रांस के मीडिया की ताजा रिपोर्ट के हवाले से कांग्रेस ने आज फिर प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार पर फिर हमला बोलते हुए इसे एक खुली लूट और देशद्रोह बताया है. कांग्रेस ने कहा है कि राफेल लड़ाकू विमान सौदे में 21 हज़ार 75 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भुगतान किया गया है।

सरकारी खजाने को चूना लगा
कांग्रेस पार्टी प्रमुख प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि राफेल में पैसे का आदान-प्रदान हुआ है और सरकारी खजाने को 21 हजार 75 करोड़ रुपए का चूना लगाया गया है।

21 हज़ार 75 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान
उन्होंने कहा कि फ्रांस के मीडिया में हुए खुलासे में कहा गया है कि राफेल के लिए 2016 में 21 हज़ार 75 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान हुआ है। यह राशि आज के हिसाब से 39 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक है। उनका कहना था कि यह बहुत बड़ी अतिरिक्त रकम का भुगतान हुआ है कोई छोटा-मोटा घोटाला नहीं है।

भ्रष्टाचार को देशद्रोह करार दिया
प्रवक्ता ने कहा कि इस घोटाले में यह ताजा साक्ष्य एक फ्रेंच वेबसाइट के न्यूज पॉर्टल के हवाले से सामने आया है। इस वेब साइट का कहना है कि राफेल खरीद में बहुत भ्रष्टाचार हुआ है। उन्हीने इस भ्रष्टाचार को देशद्रोह करार दिया और कहा कि इस सौदे में देश के हितों से खिलवाड़ हुआ है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...