कोरोना महामारी में मोदी सरकार के कुप्रबंधन से बिगड़ी देश की हालत: सोनिया गाँधी

फीचर्डकोरोना महामारी में मोदी सरकार के कुप्रबंधन से बिगड़ी देश की हालत:...

Date:


कोरोना महामारी में मोदी सरकार के कुप्रबंधन से बिगड़ी देश की हालत: सोनिया गाँधी

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर कोरोना महामारी में कुप्रबंधन का आरोप लगते हुए कहा कि टीके का निर्यात कर मोदी सरकार ने देश में इसकी कमी होने दी. उन्होंने पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और कांग्रेस के गठबंधन वाली प्रदेश सरकारों में शामिल पार्टी के मंत्रियों की बैठक में कहा कि कोरोना के संक्रमण के प्रसार से निपटने के लिए सख्त कदम उठाने तथा साथ ही कमजोर तबकों की मदद करने की जरूरत है.

हमारी भी ज़िम्मेदारी
सोनिया ने कहा, ‘कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ रहा है और ऐसे में मुख्य विपक्षी दल के तौर पर हमारी यह जिम्मेदारी है कि हम मुद्दों को उठाएं और सरकार पर दबाव बनाएं कि वह जनसंपर्क की तरकीबें अपनाने की बजाय जनहित में काम करे.’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ‘पारदर्शिता होनी चाहिए. सरकार को कांग्रेस शासित समेत सभी राज्यों में संक्रमण और मौत के वास्तविक आंकड़े पेश करने चाहिए.’

पहले भारत फिर बाहर
केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सोनिया ने कहा, ‘हमें सबसे पहले भारत में टीकाकरण अभियान पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और इसके बाद टीके का निर्यात करना और दूसरे देशों को तोहफे में देना चाहिए.

हम सभी ज़िम्मेदार
सोनिया ने कहा, ‘चुनावों के लिए बड़े पैमाने पर लोगों का जमा होने और धार्मिक आयोजनों से कोविड के मामलों में तेजी आई है. इसके लिए हम सभी कुछ हद तक जिम्मेदार हैं. हमें यह जिम्मेदारी स्वीकार करने और राष्ट्र के हित को खुद से ऊपर रखने की जरूरत है.’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related