सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर कानपुर में दरोगा नपे

उत्तर प्रदेशसार्वजनिक स्थान पर थूकने पर कानपुर में दरोगा नपे

Date:


सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर कानपुर में दरोगा नपे

  • युवक को दरोगा की हरकर नहीं रास आई
  • मोबाइल में कैद किया घटना का वीडियो, वायरल होने पर हुई कार्रवाई

कोविड-19 को लेकर लॉकडाउन 5.0 की घोषणा तक करनी पड़ गई. लेकिन कुछ लोग अभी भी कोविड-19 से बचने को लेकर सावधानी नहीं बरत रहे हैं. अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दरोगा जी पान खाकर थूक देते हैं. उनकी यह हरकत वहां पर मौजूद एक युवक को पसंद नहीं आई और उसने उनसे सवाल पूछते हुए उनका वीडियो बना लिया है.

वीडियो में क्या?
दरोगा जी के इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दरोगा जिनका नाम युवक अनिल कुमार दुबे बता रहा है. वो कोविड-19 के खतरे को नजरअंदाज करते हुए सार्वजनिक स्थान पर थूक देते हैं. जब युवक दरोगा से पूछता है आदरणीय आप ऐसा क्यों कर रहे हैं तो दरोगा जी कहते आपको इससे क्या. युवक पूछता है कि क्या मैं जान सकता हूं की गवर्नमेंट ने इसे बैन कर रखा है तो आप पब्लिक प्लेस पर मसाला कैसे खा सकते हैं. जो यातायात के नियम तोड़ता है तो उसका चालान होता है न तो आपका क्यों नहीं हो. युवक कानपुर के रावतपुर क्रॉसिंग के पास बनी इस घटना का वीडियो बना लेता है. यह वीडियो मीडियाकर्मियों के साथ अफसरों के पास चला जाता है.

दरोगा वायरल वीडियो  

दरोगा का किया गया चालान
एसपी वेस्ट डॉ अनिल कुमार ने बताया कि मामले को संज्ञान में लिया गया है.सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर दरोगा का चालान किया गया है.
बेतुका तर्क देने वाले काकादेव इंस्पेक्टर से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related