कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना पर मंडराया कोरोना संक्रमण का खतरा

उत्तर प्रदेशकैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना पर मंडराया कोरोना संक्रमण का खतरा

Date:


कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना पर मंडराया कोरोना संक्रमण का खतरा

  • मेरठ के मेडिकल कॉलेज में पेशेंट्स से की थी बात, उनमें से 3 निकले कोरोना पॉजिटिव
  • मेरठ से लेकर लखनऊ तक मचा हड़कंप

मेरठ – हेल्थ एजुकेशन मिनिस्टर सुरेश खन्ना ने बीते सोमवार को मेरठ के मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं देखी थी. इस दौरान खामियां मिलने पर उन्होंने अफसरों से रिपोर्ट तलब की थी. इस दौरान मंत्री ने कुछ मरीजों से भी मेडिकल कॉलेज की सुविधाओं को लेकर सवाल पूछे थे. इन मरीजों में से तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसके बाद से सुरेश खन्ना और उनके साथ मौजूद अन्य भाजपा नेताओं पर कोरोना वायरस की जद में आने का खतरा मंडरा रहा है.कोरोना पीड़ित मिलने के बाद अब कैबिनेट मंत्री समेत भाजपा के कई स्थानीय नेताओं को क्वारंटीन होना पड़ सकता है.

दर्जा प्राप्त मंत्री सुनील भराला भी थे साथ

कैबिनेट मंत्री, भाजपा नेता सुनील भराला, विनीत शारदा ने रोगियों से भोजन व दवा मिलने का फीडबैेक लिया था. स्टाफ की मानें तो ये सभी नेता मरीजों के काफी करीब होकर बात कर रहे थे. जबकि स्वास्थ्य विभाग एवं मेडिकल कालेज के डाक्टर इस भीड़ में काफी पीछे चल रहे थे.मिनिस्टर सुरेश खन्ना की विजिट के दौरान भाजपा के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा भी मंत्री के साथ मौजूद थे. मेडिकल के होल्डिंग एरिया में आधा घंटे से ज्यादा मंत्री और उनके समर्थक रुके थे. साथ ही हेल्थ डिपार्टमेंट के कई अफसर और दो दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ता भी उनके साथ थे.

बिना पीपीई किट के करा दिया निरीक्षण
कवरेज करने के लिए फोटोग्राफर और पत्रकार भी मौके थे. खास बात यह है कि प्रोटोकॉल को फॉलो नहीं किया गया और बिना पीपीई किट के मंत्री सुरेश खन्ना को निरीक्षण करा दिया गया अब बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी लापरवाही से इतने सारे लोगों को कोरोना की चपेट में आने का खतरा मंडरा गया है. हालांकि मंत्री समेत सभी लोगों ने मास्क पहना हुआ था. सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि मंत्री के साथ बड़ी संख्या में लोग होल्डिंग वार्ड में गए थे, जहां तीन पॉजिटिव मिले हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related