Twitter: एलन मस्क के मालिक बनने के बाद भारतीयों की हो सकती है छुट्टी, CEO पराग अग्रवाल भी हो सकते हैं शामिल

इंटरनेशनलTwitter: एलन मस्क के मालिक बनने के बाद भारतीयों की हो सकती...

Date:

इन दिनों अगर किसी चीज की चर्चा जोरों पर है तो वह है ट्विटर का बिकना। दूसरी तरफ अब ट्विटर को लेकर रोजाना नयी नयी खबरें सामने आ रही है, इसी क्रम में अब यह खबर सामने आ रही है कि ट्विटर से दो भारतीयों की छुट्टी जल्द ही हो सकती है। वहीं इन दो नामों में ट्विटर के मौजूदा CEO पराग अग्रवाल और विजया गाडे शामिल हैं, बता दें कि इन दोनों से एलन मस्क खफा चल रहें हैं।

जानकारी के अनुसार एलन मस्क कंपनी के शीर्ष प्रबंधन से खुश नहीं है, इसका जिक्र वह ट्विटर के चेयरमैन ब्रेट टेलर से भी कर चुके हैं, इसके साथ ही उन्होंने कंपनी में बड़े बदलावों की ओर इशारा भी किया था। दूसरी तरफ CEO पराग अग्रवाल इस बात को पूरी तरह से नकारते हुये नजर आये हैं, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो एलन मस्क पहले ही तय कर चुके हैं कि ट्विटर का अगला CEO कौन होगा। 

विजया पर लटक रही तलवार, एलन को पसंद नहीं है उनका काम
विजया गाडे मौजूदा समय में ट्विटर की लीगल हेड हैं, उन्होंने कई अकाउंट को ब्लॉक कराकर के सुर्खियां बटोरी थी। बताया जा रहा है कि विजया का काम करने का तरीका एलन मस्क को पसंद नहीं आया है, जिसके कारण वह उन्हें बर्खास्त कर सकते हैं। वहीं विजया हाल में ही एक विवाद में भी फंस चुकी हैं, जहाँ उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन के लैपटॉप को लेकर की गयी स्टोरी को सेंसर कर दिया था।

इस बात को लेकर एलन मस्क ने स्वयं ही विजया को इस मामले पर खरी-खोटी सुनाई थी, जहाँ मस्क ने ट्वीट करते हुये कहा था कि न्यूज संस्थान की सही स्टोरी को पब्लिश करने पर उनका अकाउंट बन्द करना बहुत ही गलत कदम है। बता दें कि विजया का जन्म भारत में ही हुआ है, वहीं उन्होंने अपनी पढ़ाई टेक्सास से पूरी की है, इसके साथ ही 2011 से ही सोशल साइट में काम कर रही हैं।

इसके साथ ही इन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक कर दिया था, जहाँ उन्होंने इसका बतलाते हुये कहा था कि वह अपने ट्वीट के जरिये हिंसा फैला सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related