Kabul: महिलाओं ने बुर्का फरमान के विरोध में किया प्रदर्शन, खुले चेहरे में किया प्रदर्शन

इंटरनेशनलKabul: महिलाओं ने बुर्का फरमान के विरोध में किया प्रदर्शन, खुले चेहरे...

Date:

अफगानिस्तान में तालिबानी फैसलों का विरोध शुरू हो गया है, जहाँ तालिबान के नये बुर्का फरमान के खिलाफ महिलाओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने जस्टिस जस्टिस के नारे लगायें, साथ ही तुगलकी फरमान को वापस लेने की माँग की। इसी दौरान तालिबान लड़ाकों ने महिलाओं को रोकने की कोशिश की लेकिन महिलाओं ने हिम्मत नहीं हारी और प्रदर्शन किया, वहीं इस प्रदर्शन को कवर कर रहें पत्रकारों को भी लड़ाकों ने कवर करने से मना किया।

वहीं तालिबान ने हाल में ही एक नया फरमान जारी करते हुये कहा है कि अब देश की महिलाओं को सार्वजनिक जगहों पर बुर्का पहनना होगा, इसके साथ ही अगर किसी महिला ने उसका पालन नहीं किया तो उसके पिता या उसके करीबी को जेल में बन्द कर दिया जायेगा, साथ ही अगर कोई सरकारी नौकरी में हुआ तो उसकी नौकरी ले ली जायेगी।

वहीं महिलाओं ने इसके बाबत बोलते हुये कहा है कि वह भी इंसान है, हम भी सभी की तरह जीना चाहते हैं। हमें यह बिल्कुल भी मंजूर नहीं होगा कि हम घरों में जानवरों की तरह बंदी बनकर रहें। वहीं बुर्का उनका हिजाब नहीं है, क्यों हम खुद को ही छिपाकर यहाँ महफूज रह सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

हैदराबाद में पत्नी की बेरहमी से हत्या, झगड़े के बाद पति ने कथित तौर पर काटा गला

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक सनसनीखेज हत्या का...

आयुष्मान भारत योजना में कौन-कौन सी बीमारियां कवर होती हैं?

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) देश के...

आयुष्मान भारत योजना के तहत अस्पताल कैसे खोजें? पूरी प्रक्रिया समझें

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) का लाभ...

आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कैसे करें? पूरी प्रक्रिया समझें

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत...