DCGI ने बच्चों के लिए Covaxin के परीक्षण को दी मंजूरी

हेल्थDCGI ने बच्चों के लिए Covaxin के परीक्षण को दी मंजूरी

Date:


DCGI ने बच्चों के लिए Covaxin के परीक्षण को दी मंजूरी

नई दिल्ली: नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कहा कि ड्रग्स कंट्रोलर जनरल इंडिया (DCGI) द्वारा कोवैक्सीन को 2 से 18 साल की उम्र के लोगों में फेज II/III के क्लीनिकल ट्रायल के लिए मंजूरी दे दी गई है. यह ट्रायल अगले 10 से 12 दिनों में शुरू हो जाएगा.

उन्होंने DRDO द्वारा विकसित एंटी कोविड ड्रग 2DG पर बताया कि वे ड्रग का कोविड-19 नेशनल टास्क फोर्स में परीक्षण करेंगे, जिसमें इसे इलाज के प्रोटोकॉल में शामिल करने को लेकर फैसला किया जाएगा. ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने इसे इमरजेंसी इस्तेमाल में मंजूरी दी है.

वहीं, सिंगापुर में मिले वेरिएंट पर डॉ वीके पॉल ने कहा कि वे उस विशेष वेरिएंट की रिपोर्ट का परीक्षण कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बच्चों के बीच कोविड-19 के मामले में, यह बात दोबारा भरोसा दिलाने वाली है कि उन्हें गंभीर संक्रमण नहीं मिलता है. वे इस पर नजर रख रहे हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...