मेरठ में कोरोना से एक और मौत

उत्तर प्रदेशमेरठ में कोरोना से एक और मौत

Date:


मेरठ में कोरोना से एक और मौत

मेरठ। जनपद में कोरोना से एक और मौत हो गई। बताया गया कि मृतक महिला शुगर की भी मरीज थी। उनका देहरादून के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां से उन्हें मेरठ एक निजी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी उनकी मौत हो गई। इससे पहले मेरठ में कोरोना से 34 लोग जान गंवा चुके हैं।
मेरठ में शंभू नगर निवासी महिला की तबीयत में सुधार नहीं होने पर उन्हें देहरादून से मेरठ मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं सोमवार को परिवार के एक सदस्य ने बताया कि उनका निधन हो गया है।

सीएमओ डॉ. राजकुमार का कहना है कि उनकी कोरोना की जांच देहरादून में ही हुई थी। कोरोना की पुष्टि के बारे में देहरादून से अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। सीएमओ का यह भी कहना है कि अभी उन्हें मृत्यु की सूचना नहीं मिली है।

वहीं दूसरी ओर थाना परतापुर क्षेत्र अंतर्गत सुशांत सिटी निवासी व्यक्ति की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। कॉलोनी वासियों ने शैलेश के घर पहुंचने पर उसका स्वागत किया और ताली बजाकर उसका हौंसला बढ़ाया। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि अब उनका क्षेत्र हॉटस्पॉट मुक्त हो जायेगा जिससे उन्हें राहत मिलेगी।
उधर, मेरठ मेडिकल कॉलेज में रविवार को कोरोना से पांच लोगों की मौत हो गई थी। इनमें एक महिला मेरठ की रहने वाली थी। इसके अलावा जिले में रविवार को 18 नए संक्रमित मरीज भी मिले थे। अब जनपद में कुल मरीजों की संख्या 520 हो गई है। हालांकि इनमें 372 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...