गहरी नींद में सो रहे स्क्रैप कारोबारी की धार-धार हथियार से हत्या

उत्तर प्रदेशगहरी नींद में सो रहे स्क्रैप कारोबारी की धार-धार हथियार से हत्या

Date:


गहरी नींद में सो रहे स्क्रैप कारोबारी की धार-धार हथियार से हत्या

  • 3 घंटे में पुलिस ने कर दिया मामले का खुलासा
  • स्क्रैप कारोबारी की बेटी से एकतरफा प्रेम की बात आई सामने

कानपुर में गहरी नींद में सो रहे स्क्रैप कारोबारी अशरफ की धार-धार हथियार से हत्या कर दी गई है.घटना बाबूपुरवा थाना क्षेत्र की है जहां एक 45 वर्षीय अधेड़ अपनी छत पर सोने के लिए सोमवार की रात को गया था. उसकी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई है. परिजन जब सुबह उसको जगाने पहुंचे तो उसका शव पलंग पर पड़ा था. यह देखकर परिजन हक्के-बक्के रह गए.मामले की सूचना पुलिस को दी गई.

डॉग स्क्वॉड के एक युवक के घर पर रुका
परिजनों की सुचना पर मौके पर पुलिस पहुंची. डॉग स्कवॉड की टीम ने जांच पड़ताल की तो पास के ही एक व्यक्ति पर घर जाकर डॉग रुक गया. पुलिस को शक हुआ जिसे पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले गई जहां उससे कड़ाई से पूछताछ की गई. पकड़े गए युवक फहीम ने पूछताछ में पूरी सच्चाई उगल दी है. पुलिस अपराधी पर मुकद्दमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई करने जा रही है.


क्यों किया मर्डर?
पुलिस के मुताबिक, फहीम स्क्रैप कारोबारी की बेटी से एकतरफा प्यार करता था. सीओ बाबूपुरवा ने बताया कि कई बार उसने मृतक की लड़की से बात की उसने पिता से शिकायत करने की बात कही. फहीम को लगता था कि लड़की के पिता ही उसका रास्ता रोक सकते हैं. इसलिए वारदात को अंजाम दिया.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्रता कैसे जांचें? पूरी प्रक्रिया समझें

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) भारत सरकार...

आयुष्मान भारत योजना में कौन-कौन सी बीमारियां कवर होती हैं?

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) देश के...