कोरोना की जांच को लेकर आपस में भिड़े स्वास्थ्य कर्मी जिला हॉस्पिटल में खूब हुआ हुड़दंग

उत्तर प्रदेशकोरोना की जांच को लेकर आपस में भिड़े स्वास्थ्य कर्मी जिला हॉस्पिटल...

Date:


कोरोना की जांच को लेकर आपस में भिड़े स्वास्थ्य कर्मी जिला हॉस्पिटल में खूब हुआ हुड़दंग

शामली- कोरोना की जांच को लेकर क्या-क्या खेल हो रहे है इसकी बानगी मंगलवार को जनपद शामली में देखने को मिली.जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों व उनके परिवार के लोगों ने कोरोना की जांच को लेकर हुड़दंग काटा. स्वास्थ्य कर्मी आपस में ही भिड़ गए.

क्या था मामला?
जनपद शामली के जिला चिकित्सालय में वार्ड बॉय के दामाद और दामाद की मौसी का लड़का कोरोनावायरस संक्रमित था जिन्हें उपचार के लिए झिंझाना के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया. क्लोज कांटेक्टस के चलते स्वास्थ्य कर्मियों की जांच होनी थी जिसको लेकर स्वास्थ्य कर्मी आपस में ही भिड़ गए. दोबारा अपनी जांच कराने का विरोध किया और जांच नहीं कराई.


पहली रिपोर्ट में थे कोरोना पॉजिटिव
बताया जा रहा है कि वेदपाल नाम के वार्ड बॉय का दामाद और दामाद की मौसी का लड़का बीते 1 सप्ताह पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जो कि गाजियाबाद में एक फैक्ट्री में काम करते हैं और वह शामली लौट कर आए थे जहां पर उनकी जांच की गई तो वह कोरोनावायरस से ग्रषित मिले थे जिसके बाद शामली के स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें झिंझाना में बने कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करा दिया था. सीएमएस डॉ रमेश चंद्रा ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...