उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में निवेश को बढ़ावा देने की उद्देश्य से आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में आज देश लगभग सभी जाने माने और बड़े उद्योगपतियों का जमावड़ा हुआ जिसमें 80 हज़ार करोड़ के निवेश का दावा किया गया. इस अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी निवेशकों का यूपी के नौजवानो की क्षमता और सामर्थ्य पर भरोदा जताने के लिए मौजूद सभी उद्योगपतियों का शुक्रिया भी अदा किया और समय निकालकर काशी घूमने का निमंत्रण भी दिया।
अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि काशी का सांसद हूँ और एक सांसद होने के नाते मैं यह लोभ छोड़ नहीं सकता हूँ, मोह छोड़ नहीं सकता हूँ, मैं इतना तो कहूंगा ही कि आप लोग बहुत व्यस्त होते हैं, कभी समय निकालकर हमारी काशी देखने आइये। काशी बहुत बदल गयी है. विश्व की ऐसी नगरी अपने पुरातन सामर्थ्य के साथ नए रंग रूप में सज सकती है, यह उत्तर प्रदेश की ताकत का जीता जागता उदाहरण है. प्रधानमंत्री के इस निमंत्रण का ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल आद्योगिक घरानों के प्रमुखों ने स्वागत किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आजके आयोजन का सबसे बड़ा लाभ यूपी के नौजवानों को मिलने वाला है. दुनिया में बन रही परिस्थितियां भारत के लिए नए अवसर पैदा कर रही हैं. हमें उन अवसरों को भुनाना है. प्रधानमंत्री ने कहा कि कॉर्पोरेट जगत के लिए एग्रीकल्चर सेक्टर में निवेश के लिए एक अभूतपूर्व मौका है. यूपी के 25-30 ज़िलों से गंगा नदी होकर गुज़रती है जो खेती के लिए बहुत लाभदायक है.

