- अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट लॉन्च
- फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पहले से एक्टिव हैं
- सुबह की मंगला आरती से लेकर रात्रि में शयन आरती का लाइव टेलिकास्ट होगा जल्द
अयोध्या के श्री रामलला के दर्शन न कर पाने से मायूस है तो यह खबर आपके चेहरे खिला देगी.दरअसल, अब वेबसाइट के जरिए भी दर्शन किए जा सकेंगे. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट जल्द ही सुबह की मंगला आरती से लेकर रात्रि में शयन आरती का लाइव टेलिकास्ट यानी सीधा प्रसारण करेगा. दिन में कुल मिलाकर पांच आरती होती हैं. इन सभी का लाइव टेलिकास्ट किया जाएगा.उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट वेबसाइट लॉन्च की है. वे सायंकालीन (शाम को होने वाली आरती) आरती में भी बुधवार को शामिल हुए.
वेबसाइट पर मिलेंगे मंदिर निर्माण से जुड़े अपडेट
ट्रस्ट के सदस्य डाॅ. अनिल मिश्र के मुताबिक- ट्रस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट (https://srjbtkshetra.org/) पर रामलला की आरती-पूजन और अन्य कार्यक्रमों को देखा जा सकेगा. इतना ही नहीं वेबसाइट पर अयोध्या के मंदिरों, पर्यटन स्थलों और उन्हें जोड़ने वाले रास्तों, धर्मशालाओं और होटलों की जानकारी भी दी गई है. भगवान श्री राम से जुड़ी तमाम जानकारी के अलावा ट्रस्ट और मंदिर निर्माण से जुड़ी जानकारी वेबसाइट पर अपडेट की जाती रहेगी.
फेसबुक अकाउंट- https://www.facebook.com/Shri-Ram-Janmbhoomi-Teerth-Kshetra-100458378224826/
ट्वीटर अकाउंट- https://twitter.com/ShriRamTeerth

