IPL 2022 : यह हैं इस आईपीएल के सिक्सर किंग

स्पोर्ट्सIPL 2022 : यह हैं इस आईपीएल के सिक्सर किंग

Date:

आईपीएल का खेल ही चौकों और छक्कों का है, दर्शक मैदान में बल्लेबाज़ों का धूमधड़ाका ही देखने जाते हैं, सबसे ज़्यादा मज़ा उन्हें तभी आता है जब बल्लेबाज़ों द्वारा लगाया गया आसमानी शॉट कभी सीमारेखा के पार दर्शक दीर्घा में और कभी स्टेडियम की छत पर या कभी मैदान के बाहर गिरता दिखाई देता है . इस आईपीएल में भी रेकॉर्डतोड़ छक्के लग रहे हैं. इस आईपीएल के अबतक के सफर में जहाँ तक छक्के लगाने का मामला है तो विदेशी खिलाडियों का जलवा बरक़रार है मगर एक भारतीय खिलाडी भी है जो इस दौड़ में इन विदेशियों को चुनौती दे रहा है. 

Also Read :  IPL 2022 : लो स्कोरिंग मैच में मुंबई की चेन्नई पर आसान जीत

आपको जानकार हैरानी होगी कि यह खिलाड़ी न तो ऋषभ पंत हैं, न हिटमैन रोहित शर्मा और न ही विराट कोहली बल्कि वेटेरन विकेटकीपर बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक हैं जो टीम इंडिया में जगह पाने की फिर से जद्दोजेहद कर रहे हैं हालाँकि 37 बरस के पार हो चुके हैं. आईपीएल अब प्लेऑफ की तरफ बढ़ रहा है, अगर सबसे ज़्यादा छक्के मारने वाले स्ट्राइकर्स की बात करें तो सबसे आगे राजस्थान रॉयल्स के इंग्लिश बल्लेबाज़  जोस बटलर नज़र आ रहे हैं. बटलर ने 12 मैचों में 37 बार गेंद सीमारेखा के उस पार पहुँचाया है, बटलर अबतक सबसे ज़्यादा रन (625) बनाने वाले बल्लेबाज़ भी हैं। 

सिक्सर किंग की बात हो और आंद्रे रसेल का नाम न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। आंद्रे रसेल रन भले ही कम बनाये लेकिन छक्के उड़ाने में बहुत माहिर हैं. इस बार भी वह अबतक 28 छक्के उड़ा चुके हैं.  आक्रामक बल्लेबाज़ी करने वालों में इन दिनों एक और इंग्लिश बल्लेबाज़ का नाम चर्चा में है. पंजाब किंग्स के लिए इस सीजन में खेलने वाले लियम लिविंगस्टन 11 मैचों में 25 छक्के जड़कर इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं. वहीँ वेस्टइंडीज के एक और बल्लेबाज़ शिमरॉन हेटमायर ने 21 छक्के अपने नाम दर्ज कराये हैं।   इन चार विदेशी बल्लेबाज़ों के बाद टॉप फाइव में दिनेश कार्तिक का नाम आता है. DK ने भी हेटमायर के बराबर 21 छक्के जड़े हैं.

Also Read :  IPL 2022 : राजस्थान को हराकर दिल्ली की प्ले ऑफ में पहुँचने की उम्मीदें ज़िंदा

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related