श्रीलंका में छाया हुआ आर्थिक संकट अभी छटा नहीं है, ऐसे में अब जापान उसके लिये उम्मीद की किरण बनके उभरा है। वहीं श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने जापान से मदद की गुहार लगाई है, इसके साथ ही जापान से ब्रिज फाइनेंसिंग की बात भी कही है। बता दें कि जापान में आयोजित टोक्यो में एशिया के भविष्य कार्यक्रम में वीडियो कॉल के माध्यम से उन्होंने यह बातें कही हैं। जहाँ उन्होंने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि जापान के साथ हमारा समझौता शीघ्र ही हो जायेगा, जिसके जरिये हम अपने देश के कर्ज को पाट सकेंगे।
आगे उन्होंने कहा कि जापान श्रीलंका के प्रमुख भागीदारों में एक है, साथ ही हम यह उम्मीद करते हैं कि जापान से धन के मध्य चल रही बातचीत जल्द ही समाप्त हो जायेगी। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि जापान श्रीलंका के समर्थन करेगा क्योंकि हम अपनी अर्थव्यवस्था और अपने राष्ट्र को स्थिर करने का प्रयास कर रहें हैं। आगे उन्होंने बोलते हुये कहा कि हमें अंतरराष्ट्रीय समुदाय में अपने दोस्तों से मदद चाहिये, जिससे की आवश्यक दवाओं, खाद्य आपूर्ति, ईंधन आदि को हम तुरंत ही सुनिश्चित कर सकें।
इसके साथ ही उन्होंने आग्रह करते हुये सभी देशों से कहा है कि वह इस समय हमारे देश के लिये समर्थन और एकजुटता तलाशे, जिससे वह इस मुश्किल से निकल सकें। बता दें कि मौजूदा समय में श्रीलंका दिवालिया होने की कगार पर है, जहाँ अब भोजन, ईंधन, दवाओं, रसोई गैस से लेकर टॉयलेट पेपर और माचिस तक की किल्लत हो गयी है, वहीं इन सभी चीजों को खरीदने के लिये लोंगो को लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है।

