China: ताइवान में फिर से घुसा चीन, अमेरिका ने कड़े शब्दों में चेताया

इंटरनेशनलChina: ताइवान में फिर से घुसा चीन, अमेरिका ने कड़े शब्दों में...

Date:

ताइवान के एयर डिफेंस जोन में चीन ने फिर से एक बार घुसपैठ की है, वहीं यह घुसपैठ चीन की ओर से दूसरी सबसे बड़ी घुसपैठ मानी जा रही है। इसके बाबत जानकारी देते हुये ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हमारे डिफेंस जोन में चीन 30 जेट्स के साथ घुस गया है, वहीं यह सभी जेट्स युद्ध में इस्तेमाल किये जाते हैं, इसको देखते हुये हमारे सैनिकों ने अब एयर मिसाइल सिस्टम तैनात कर दिया है। जहाँ अब 24 घंटे चीन की हरकतों पर नजर रखी जा रही है, वहीं ताइवान के साथ चीन यह हमेशा करता रहता है।

जानकारी के अनुसार इस साल की शुरुआत में ही चीन ने इस देश में घुसने की कोशिश की थी, जहाँ जनवरी के बाद चीन की यह दूसरी सबसे बड़ी कोशिश है, वहीं चीन ताइवान पर मिलिट्री घुसपैठ करने के लिये ग्रे जोन में हमेशा आता रहता है। इसके साथ ही अमेरिका ने चीन को चेतावनी देते हुये कहा था कि वह ताइवान के आसपास तनाव को बढ़ावा दे रहा है, अगर चीन ने ताइवान पर हमला किया तो अमेरिका ताइवान का साथ देगा।

बता दें कि चीन ताइवान को अपने देश का हिस्सा बताता है, जहाँ इस बात को ताइवान लगातार नकारता रहा है, वहीं ताइवान अमेरिका के काफी करीब देशों में है जोकि चीन को बहुत खलता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...