इस्लामिक देश पाखंडी, अलक़ायदा के सामने न झुके भारत: Dutch MP

इंटरनेशनलइस्लामिक देश पाखंडी, अलक़ायदा के सामने न झुके भारत: Dutch MP

Date:

पैगम्बर मोहम्मद विवाद पर भारत को इस्लामिक देशों के आगे न झुकने की सलाह देने वाले दक्षिणपंथी डच सांसद गीर्ट विल्डर्स ने अब इस्लामिक देशों को पाखंडी बताते हुए भारत को फिर एक बार सलाह दी है कि वो अलकायदा के आगे न झुके। बता दें कि इस विवाद के चलते आतंकवादी संगठन अलकायदा ने भारत में आत्मघाती हमलों की धमकी दी है.

Also Read : पैगंबर मोहम्मद विवाद: अलकायदा ने दी आत्मघाती हमलों की धमकी

अपने एक ट्वीट सन्देश में डच सांसद गीर्ट विल्डर्स ने भारतीयों से आह्वान किया है कि वह अल कायदा जैसे आतंकियों के सामने हथियार नहीं डालें. गीर्ट विल्डर्स कहना है कि इस तरह के संगठन बर्बरता का प्रतिनिधित्व करते हैं. गीर्ट ने अपने सन्देश में कहा कि अल कायदा और तालिबान ने कई सालों पहले मुझे हिटलिस्ट में डाल दिया था. लेकिन मैं नहीं झुका, आप भी इन आतंकियों के सामने मत झुको. इसके साथ ही गीर्ट ने इस मामले पर इस्लामिक देशों के गुस्से को हास्यास्पद भी बताया है.

Also Read : मौलवियों से शास्त्रार्थ की कॉल देने वाले Yati Narsinghanand को नोटिस

गीर्ट विल्डर्स का कहना है कि नूपुर शर्मा का समर्थन करने से मुसलमान मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, मैं इनकी परवाह नहीं करता, भाड़ में जांय यह लोग क्योंकि इनके पास कोई नैतिक मूल्य नहीं है. गीर्ट विल्डर्स नीदरलैंड्स की दक्षिणपंथी राजनीतिक दल पार्टी फॉर फ्रीडम के संस्थापक हैं. उन्होंने पहले भी नूपुर शर्मा का समर्थन करते हुए कहा था कि भारतियों को इस्लामिक देशों के आगे झुकने की ज़रुरत नहीं है. उन्होंने कहा था कि तुष्टिकरण से सिर्फ चीज़े और खराब होती हैं इसलिए मेरे भारतीय मित्रों, स्वतंत्रता के लिए खड़े रहो, इस्लामिक देशों से मत डरो .

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related