Russia-Ukraine War Live Updates: जी—7 की बैठक के बीच यूक्रेन पर मिसाइल हमला,माल क्षतिग्रस्त 10 मरे 40 घायल

इंटरनेशनलRussia-Ukraine War Live Updates: जी—7 की बैठक के बीच यूक्रेन पर मिसाइल...

Date:

नई दिल्ली। एक तरफ जी-7 की बैठक चल रही थी तो वहीं दूसरी ओर रूस का कहर यूक्रेन पर बराबर जारी था। रूसी मिसाइलों ने पूर्वी यूक्रेन के एक शापिंग माल पर हमला कर दिया। इस खतरनाक हमले में 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं इसमें 40 से अधिक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। क्षेत्रीय गवर्नर के मुताबिक मरने वालों की संख्या और भी अधिक बढ़ सकती है।

Read also: यूक्रेन जनमत संग्रह को तटस्थ दर्जा दे सकता है : जेलेंस्की

रुस ने यूक्रेन पर ये हमला उस समय किया जबकि जर्मनी में जी-7 देशों की शिखर वार्ता के दौरान विश्व की सात महाशक्तियां उपस्थित थीं। बता दें कि इस समय रूस, यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले कर लोगों को मौत के घाट उतार रहा है। यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल दागने के बाद यूक्रेन में रूस द्वारा यह दूसरा बड़ा हमला बताया जा रहा है।

यूक्रेन युद्ध से पैदा हुई परिस्थितियों से निपटने के लिए नाटो ने अपनी रैपिड रिएक्शन फोर्स में सैनिकों की संख्या अब बढ़ाकर तीन लाख से अधिक कर दी है। पहले ये संख्या 40 हजार के आसपास थी। नाटो के महासचिव जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने यह जानकारी नाटो समिट से ठीक पहले दी है। बताया जा रहा है कि इसके प्रस्ताव समिट में पेश किया जाएगा और उसे स्वीकृति मिलेगी। यह समिट इसी सप्ताह होगी।

Read also: पुतिन ने मैक्रों के साथ बातचीत में यूक्रेन को हथियार देना बंद करने का किया आग्रह

नाटो समिट में 30 देशों के सदस्य के अलावा  आस्ट्रेलिया,जापान,दक्षिण कोरिया जैसे सहयोगी देशों के नेता भाग लेंगे। स्टोल्टेनबर्ग ने बताया कि संभावना है कि इस समिट में शामिल होने वाले सदस्य देश इस समय विश्व की सुरक्षा के लिए रूस को बड़ा खतरा मानने के विचार पर सहमत हो जाए। वहीं इस बैठक में रूस द्वारा पैदा की गई सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए फैसला लिया जाएगा। इस तैयारी के तहत आरएएफ विस्तार एक कदम होगा।

जी-7 शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन यूक्रेन-रूस पर बातचीत की। जी—7 देशों के नेता यूक्रेन को 29.5 अरब डालर आर्थिक पैकेज देने के लिए तैयार हो गए हैं। यह धनराशि से यूक्रेन को सरकारी मशीनरी चलाने और हमले से बर्बाद हुए आवश्यक जनसुविधाओं को बहाली में मदद के लिए है। जी 7 देशों के नेताओं ने साफ किया कि यूक्रेन को उनका समर्थन और सहायता दोनों ही जारी रहेगी। इसी के साथ रूस पर दबाव डालने के लिए उस पर प्रतिबंध लगाने का सिलसिला जारी रहेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related