Covid: नये मामलों की हुई रफ्तार ढ़ीली, बीते 24 घंटों में आये 1716 नये मामले

हेल्थCovid: नये मामलों की हुई रफ्तार ढ़ीली, बीते 24 घंटों में आये...

Date:

देश में अब कोरोना की रफ्तार धीरे-धीरे ढ़ीली होती जा रही है, जहाँ बीते 24 घंटों में कोरोना के 1716 नये मामले सामने आये हैं, साथ ही 3 मरीजों की मृत्यु भी इसी दौरान हुई है। दूसरी ओर देश के लिये अच्छी खबर यह है कि 2111 मरीजों की रिपोर्ट इस दौरान नकारात्मक आयी है, साथ ही इस दौरान 400 मरीज इलाज करवा करके घर को भी लौटे हैं।

बता दें कि देश में फिलहाल में 13 हजार 678 मरीज कोविड से संक्रमित हैं, जिनका इलाज व्यापक रूप से जारी है। इसके साथ ही बीते बुधवार के आकंड़ों को देखें तो वह काफी डराने वाला था, क्योंकि उस 33 मरीजों की मृत्यु कोविड से हुई थी, साथ ही 1829 नये मरीज सामने भी आये थे। इसके साथ ही अब रिकवरी रेट में भी काफी अच्छा सुधार देखने को मिल रहा है, जहाँ अब 98.75 फीसद पर जा पहुँचा है।

इसके साथ ही देश में पॉजिविटी रेट 0.50 फीसद पर जा पहुँचा है। वहीं बात करें अगर टीकाकरण अभियान की तो यह भी तेजी के साथ जारी है, जहाँ 18 मई को देश में 13 लाख 71 हजार 603 डोज लगाये गये हैं। दूसरी ओर कोरोना के सबसे अधिक मामलों के स्तर पर दिल्ली सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की श्रेणी में शामिल है, जहाँ यहाँ 520 नये केस दर्ज किये गये हैं। इसके साथ ही यहाँ सक्रिय मामलों की संख्या 2377 पर पहुँच गयी है, साथ ही एक मरीज की मृत्यु भी इसी दौरान हो गयी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related