Covid In North Korea: 20 दिन में 20 लाख लोग संक्रमित, दवाओं की कमी से जूझ रहा उत्तर कोरिया

हेल्थCovid In North Korea: 20 दिन में 20 लाख लोग संक्रमित, दवाओं...

Date:

दो साल तक कोरोना से अछूते रहे उत्तर कोरिया में इन दिनों कोरोना ने कोहराम मचाया हुआ है, बता दें कि इस वायरस की पुष्टि 13 मई को इस देश में हुई थी, जिसके बाद अचानक से मामले बढ़ने लगे। जानकारी के अनुसार बीते दिनों में यहाँ बुखार से पीड़ित लोंगो की संख्या 3.50 लाख थी, जोकि अब 20 लाख तक पहुँच गयी है। दूसरी ओर उत्तर कोरिया द्वारा इसका खुलासा नहीं किया जा रहा है, लेकिन हालात वहाँ ज्यादा खराब हो चुके हैं।

दूसरी तरफ महामारी बढ़ने के साथ ही अस्पतालों में  बेड की कमी पड़ गयी है, साथ ही लोगों को एंटी वायरल दवाओं की कमी से जूझना पड़ रहा है। वहीं इस दौरान उत्तर कोरिया के लिये कई देशों ने मदद की पेशकश की है, लेकिन उन्होंने मदद लेने से साफ इंकार कर दिया है, जहाँ उनके अफसरों के तानाशाही आदेश रोजाना जारी हो रहे हैं। इसके साथ ही इसके लिये अब उत्तर कोरिया इसके इलाज के लिये परम्परात तऱीके अपना रहा है, जहाँ मरीजों को चाय और पानी पीने की सलाह दी जा रही है।

इसके साथ ही लोगों को अदरक या हनिस्कल चाय और विलो पत्ती जैसे चीजों के सेवन करने को कहा जा रहा है, जिससे इस रहस्यमयी बुखार से बचा जा सके। इसके साथ ही अब उत्तर कोरिया के गाँवो में स्थित सरकारी अस्पतालों में मरीजों को फ्री इलाज की सुविधा दी जा रही है, साथ ही इससे निपटने के लिये जोरदार तरीके से अफसरों को लगाया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...