पंजाब में कोरोना ने फिर से बढ़ोतरी हासिल कर ली है, जहाँ मानसा में कोरोना के चलते एक मरीज की मृत्यु हो गयी है। इसके साथ ही फरीदकोट में एक मरीज गंभीर स्थिति में वेंटिलेटर पर पहुँच गया है, इसके कई और अन्य मरीज भी वेंटिलेटर पर हैं। वहीं आने वाले दिनों में मौतों का आकंड़ा बढ़ सकता है, वहीं पंजाब में पिछले डेढ़ माह में यह पाँचवी मौत है, इसके पहले मोगा, लुधियाना, गुरदासपुर और कपूरथला में एक-एक मरीज की मृत्यु हो चुकी है।
दूसरी ओर पंजाब में अब सक्रिय मामलों की संख्या 115 पर जा पहुँची है, इसके साथ ही 42 से अधिक एक्टिव केस केवल मोहाली में है। इसके साथ ही अन्य मामलों की बात करें तो लुधियाना में 15, अमृतसर में 12, बटिण्डा में 9 और पटियाला में 8 सक्रिय मामले है। बात करें अगर 15 दिनों की तो यहाँ पिछले 52 दिनों में 1113 मरीज मिले हैं, इसके साथ ही इसी दौरान 5 लोगों की मृत्यु भी हुई है।
इसके साथ 1072 लोगों की मृत्यु भी इसी दौरान हो गयी है, साथ ही कई जिलों में 5 से कम सक्रिय मरीज बचे हैं।

