China Extreme Weather: चीन में भीषण गर्मी के चलते थ्री टायर हीटवेव वार्निंग,68 शहरों में रेड अलर्ट

इंटरनेशनलChina Extreme Weather: चीन में भीषण गर्मी के चलते थ्री टायर हीटवेव...

Date:

शंघाई। चीन में इन समय भीषण गर्मी पड़ रही है। भयंकर गर्मी से बचने के लिए लोग भूमिगत मकान में शरण ले रहे हैं। सूरज की आग सड़कें तक उखड़ रही हैं। चीन के 68 शहरों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। इसमें शंघाई, नानजिंग शामिल हैं। रेड अलर्ट एक थ्री टायर हीटवेव वार्निंग है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के भीतर इन शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर चला जाएगा। बता दें कि शंघाई पहले से कोरोना महामारी की चपेट में है।

Read also: Weather Update: आज भी बेहाल करेगी गर्मी, अब सताएगी उमस और खुश्क मौसम की मार

यहां प्रशासन ने पहले से कोरोना के चलते कई तरह के प्रतिबंध लगाए हुए हैं। अब इस शहर के करीब ढाई करोड़ लोग हीटवेव की मार सहने के लिए तैयार है। इसके साथ प्रशासन ने लोगों को जरूरी एहतियात बरतने को कहा है। 1873 में शंघाई का तापमान 15 दिनों के लिए 40 डिग्री तक पहुंच गया था। सोशल मीडिया पर बढ़ती गर्मी और लोगों की परेशानियों को लेकर कई फोटों तेजी से वायरल हो रहे हैं। 

यहां के वाइल्‍डलाइफ पार्क में जानवरों को ठंडा रखने के लिए प्रतिदिन आठ टन बर्फ का उपयोग किया जा रहा है। शंघाई के एक व्‍यक्ति झू डेरेन ने बताया कि इस बार गर्मी इतनी भयंकर है कि लोग भूमिगत घरों का सहारा ले रहे हैं। कुछ लोग गर्मी से बचने के लिए वाटर फाउंटेन का सहारा ले रहे हैं। जुलाई में  गर्मी से बुरा हाल हो रहा है। अभी तापमान का अधिकतम स्‍तर पर जाना जबकि बाकी है। घर से घुसते ही एसी आन करना और बाहर निकलने पर संस्‍क्रीन लगाना बेहद जरूरी हो रहा है। 

Read also: Big Breaking News: अमेरिका में भीषण गर्मी से दम घुटने से 46 की मौत,16 गंभीर

चीन के विभिन्‍न शहरों में इस वर्ष भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा है, वहीं यहां के लोगों ने इस साल कई जगहों पर बाढ़ को झेला है। देश के मौसम विभाग मुताबिक इसको क्‍लाइमेट चेंज का नाम दिया है और चेतावनियां जारी की हैं। इसमें जुलाई के बीच में तापमान बेतहाशा बढ़ना शामिल है। दक्षिण जियांगशी में गर्मी के कारण सड़क करीब 15 सेंटीमीटर उखड़ गई। नानजिंग में गर्मी से बचने के लिए शेल्‍टर्स में लोग शरण ले रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related