Monkeypox Virus Update: मंकीपॉक्स से अफ्रीका में पांच की मौत, संक्रमण के मामले 14 हजार से ऊपर

हेल्थMonkeypox Virus Update: मंकीपॉक्स से अफ्रीका में पांच की मौत, संक्रमण के...

Date:

वाशिंगटन। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने विश्व भर में मंकीपॉक्स के 14 हजार से अधिक  मामलों की पुष्टि की है। वहीं अफ्रीका में मंकीपॉक्स से पांच लोगों की मौत हो चुकी हैं। इसकी जानकारी डब्ल्यूएचओ महासचिव टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने दी है।
डब्ल्यूएचओ ने कहा कि हालांकि सभी मौतें अफ्रीका में हुई हैं और यह वह इलाका है जहां ऐतिहासिक रूप से मंकीपॉक्स का प्रकोप काफी पहले से पाया जाता रहा है। आज गुरुवार को डब्ल्यूएचओ एक समिति की दूसरी बैठक बुलाएगा। यह बैठक यह तय करेगी कि आखिर क्या प्रकोप अंतरराष्ट्रीय चिंता का विषय है।

Read also: Sri Lanka President: श्रीलंका के नए राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने ली शपथ,आर्थिक संकट से निपटना होगी चुनौती

15 जुलाई को डब्ल्यूएचओ ने विश्व में  मंकीपॉक्स संक्रमण के 11634 मामलों की पुष्टि की थी। आज गुरुवार को यह आंकड़ा 14 हजार से ऊपर पहुंच गया है। इस तरह सात दिनों में मंकीपाक्स संक्रमण के तकरीबन ढाई हजार मामले सामने आ चुके हैं। असल में अभी तक तो अमेरिका, कनाड़ा में ही मंकीपॉक्स संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे थे। वहीं दुनिया के 75 से अधिक देशों में अभी तक मंकीपॉक्स संक्रमण की दस्तक हो चुकी है। विश्व स्वास्थ्य ​संगठन का मानना है कि अगर मंकीपाक्स एशिया के देशों में फैला तो इसके संक्रमण को रोकना काफी मुश्किल होगा। यह कोरोना संक्रमण से भी भयावह स्थिति को पैदा कर सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related