Meerut Corona Cases: मेरठ में आज फिर कोरोना विस्फोट, मिले 48 संक्रमित

हेल्थMeerut Corona Cases: मेरठ में आज फिर कोरोना विस्फोट, मिले 48 संक्रमित

Date:

मेरठ। जिले में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। करीब पांच महीने बाद गत बुधवार को कोरोना संक्रमण के 56 मामले मेरठ में आए थे। आज गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 48 मामले सामने आए है। इससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मचा है। स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में जिले में अलर्ट जारी किया है। मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक तालियान के मुताबिक बुधवार को छह मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उसके अलावा अन्य सभी कोरोना संक्रमितों के होम आइसोलेशन में रखा गया है। आज गुरुवार को कोरोना के 48 संक्रमित केस मिले है। इनमें से 16 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि बाकी संक्रमित मरीज घर पर आइसोलेट होकर इलाज करा रहे है। इस समय मेरठ में कोरोना संक्रमितों की संख्या  अब बढ़कर 171 तक पहुंच गई है। बता दें कि इससे पहले बुधवार को मेरठ में कोरोना संक्रमण के 56 केस मिलने के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों आंकड़ा 137 पर पहुंच गया था।

Read also: Gujarat Chunavi Dangal: अपनी प्रतिष्ठा को क्या बचा पाएंगे हार्दिक?

एक दिन में मिले इतने संक्रमित केसों को लेकर प्रशासन भी गंभीर हुआ और जिलाधिकारी दीपक मीणा ने स्वास्थ्य विभाग को सैंपलिंग बढ़ाने और संपर्क मामलों की जांच के निर्देश दिएं। बुधवार और आज गुरुवार को अन्य दिनों की अपेक्षा कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कई गुना इजाफा हुआ है। बुधवार से पहले मंगलवार को 3182 सैंपलों की जांच में 21 कोरोना पाजिटिव पाए गए थे। जबकि उसके बाद बुधवार को 2649 सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ं 56 कोरोन संक्रमित मिले थे। इस तरह जिले में एक बार फिर दो दिन में कोरोना विस्फोट हुआ है। पिछले सात महीने बाद इतनी अधिक संख्या में कोरोना के एक्टिव केस सामने आए है। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए निगरानी बढ़ाई गई है। मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान के मुताबिक 2373 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। आज 2398 सैंपलों की जांच की गई। जिनमें 48 सैंपल कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। वहीं जिले में सात मरीज डेंगू के भी पाए गए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related