HIV/AIDS की रोकथाम के लिए चलेगा बडे़ स्तर पर अभियान

हेल्थHIV/AIDS की रोकथाम के लिए चलेगा बडे़ स्तर पर अभियान

Date:

देहरादून। एचआईवी की रोकथाम के लिए अब प्रदेश भर में बडे़ स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री डॉण्धन सिंह रावत ने दी है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा0ध्न सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में एचआईवी संक्रमण रोकथाम और जागरूकता के लिए प्रदेश भर में अब विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत मलिन बस्तियों व औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष फोकस किया जाएगा।  अभियान में आधुनिक उपकरणों से लैस आईसीटीसी इंटीग्रेटेड काउंसिलिंग एंड टेस्टिंग सेंटर मोबाइल वैन के जरिए एचआईवी की जांच कर लोगों को परामर्श के साथ ही उनको जागरूक भी किया जाएगा। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि उत्तराखंड एड्स नियंत्रण समिति के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। 

केंद्र सरकार की तरफ से एचआईवी एड्स नियंत्रण व परीक्षण के लिए राज्य को आईसीटीसी वैन उपलब्ध कराई है। वैन में जांच के लिए आधुनिक उपकरण भी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में विशेष अभियान चलाकर लोगों को एचआईवी संक्रमण के प्रति जागरूक किया जाने का काम किया जाएगा। जिसके तहत औद्योगिक इकाईयों में कार्यरत कर्मचारियों और दूरदराज इलाकों में रह रहे प्रवासियों, उच्च जोखिम व्यवहार वाले समूह, दूरस्त मार्गों के वाहन चालकों और मलिन बस्तियों में एड्स की जांच व उसके बारे में उचित परामर्श दिया जाएगा।

Read also: Uttarakhand Weather Report: ऋषिकेश में गंगा उफान पर, कई स्थानों पर स्टेट हाइवे और ग्रामीण मार्ग बंद

मंत्री डॉण्रावत ने कहा कि मोबाइल वैन में लैब टेक्नीशियन, परामर्शदाता और वाहन चालक की तैनाती होगी। जो विभिन्न जिलों में जाकर लोगों को एड्स एचआईवी की रोकथाम के प्रति जागरूक करने के अलावा संदिग्ध मरीजों की जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति, विभिन्न कंपनियों की मदद से एंप्लायर लेड मॉड्यूल के तहत संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से पूरे प्रदेश में छह हजार से अधिक लोगों की एडस जांच के साथ परामर्श दिया जा चुका है। अभियान में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...