Ukraine Russia War: यूक्रेन का रूस के ठिकानों पर बड़ा हमला, 200 रूसी सैनिकों के मारे जाने का दावा

इंटरनेशनलUkraine Russia War: यूक्रेन का रूस के ठिकानों पर बड़ा हमला, 200...

Date:

कींवयूक्रेन के लुहांस्क के गवर्नर सेरही हैदाई ने एक पोस्ट में दावा किया कि सैनिकों ने रूसी कब्जे वाले कादिवका शहर के एक होटल में हमला किया है। उन्होंने यूक्रेन के पूर्वी इलाके जहां रूस का कब्जा है के एक बेस को तबाह करके 200 रूसी हवाई पेराट्रूपर्स को मार गिराया है। हैदाई का दावा उस दौरान आया जब यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्रों में रूस की प्रगति कथित रूप से बंद हो गई। बता दें कि यूक्रेनी सेना 2014 के बाद से लुहांस्क और पास स्थित दोनेस्क जिले में रूस समर्थित अलगाववादियों से लड़ाई लड़ रही है। संघर्ष रूस के क्रीमिया पर कब्जे के साथ शुरू हुआ। लुहांस्क गवर्नर सेरही हैदाई ने पोस्ट में इमारतों की तस्वीरें दिखाई जिसमें कई इमारतें तबाह दिख रही हैं। उन्होंने बताया कि यूक्रेनी सैनिकों ने गत 19 जुलाई को यूक्रेन के दोनबास क्षेत्र में बीएम21 रॉकेट दागा था। तब रूस को काफी क्षति हुई थी। 

Read also: Big Breaking: मक्का के खाना-ए-काबा के पूर्व इमाम और धर्म प्रचारक शेख सालेह केा दस साल कैद की सजा

उन्होंने बताया कि यूक्रेनी सेना ने रूसी बेस पर हमला कर 200 एयरमैन मारे हैं। जुलाई में रूसी सेना द्वारा पूर्वी यूक्रेन के क्षेत्रों को कब्जे में लेने के बाद यूक्रेनी सेना दोबारा अपने नियंत्रण में लेने की कोशिश में है। रूसी मुख्यालय क्रैमलिन ने यूक्रेन के खिलाफ उन आरोपों को फिर से दोहराया कि उसने क्षेत्र में कई नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है। यूएन में रूसी राजदूत वसीली नेबेंजिया ने कहा कि दोनबास में यूक्रेन की गोलाबारी जारी है जिसमें पिछले महीने करीब 100 नागरिक मारे गए हैं। उधर, रूस के राष्ट्रीय रक्षा प्रबंधन केंद्र के प्रमुख मिखाइल मिजन्त्सिेव ने भी कहा कि लुहांस्क.दोनेस्क से 24000 से अधिक लोगों को निकाला गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related