इस्लामाबाद। अमेरिका ने एफ-16 लड़ाकू जेट के रखरखाव के लिए पाकिस्तान को 450 मिलियन अमरीकी डॉलर सहायता की मंजूरी दी है। अमेरिकी विदेश विभाग ने यह जानकारी दी है। विदेश विभाग ने कहा कि वित्तीय सहायता से रक्षा क्षेत्र में पाकिस्तान की वर्तमान जरूरत को पूरा करने की क्षमता को बनाए रखेगा। बता दें कि साल 2018 में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा पाकिस्तान को सभी रक्षा और सुरक्षा सहायता को रोक की घोषणा करने के बाद से पाकिस्तान को दी गई यह पहली बड़ी सुरक्षा सहायता है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान एक महत्वपूर्ण आतंकवाद निरोधी साझेदार है। वह लंबे समय से चली आ रही नीति के तहत, अमेरिका स्वदेशी उपकरणों के रखरखाव और निरंतरता के लिए पैकेज प्रदान करता रहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान का एफ-16 कार्यक्रम व्यापक संयुक्त राज्य अमेरिका-पाकिस्तान द्विपक्षीय संबंधों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
प्रस्तावित सहायता अपने एफ-16 बेड़े को बनाए रखने के लिए वर्तमान और भविष्य के आतंकवाद विरोधी खतरों से निपटने के लिए पाकिस्तान की क्षमता को ऐसे ही बनाए रखेगी। पेटागन ने कहा कि यह आर्थिक सहायता संयुक्त राज्य अमेरिका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों का समर्थन करती है। इस मदद से पाकिस्तान को आतंकवाद विरोधी प्रयासों के खिलाफ अभियान चलाने में आने वाले समय में आकस्मिक अभियानों की तैयारी में अंतर-संचालन बनाए रखने की अनुमति मिलेगी।

