IND Vs ENG : बुमराह ने बल्ले से बनाया विश्व कीर्तिमान, ब्रॉड ने फेंका टेस्ट क्रिकेट का सबसे मंहगा ओवर

स्पोर्ट्सIND Vs ENG : बुमराह ने बल्ले से बनाया विश्व कीर्तिमान, ब्रॉड...

Date:

टीम इंडिया के नए कप्तान तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने एजबेस्टन में एक नया विश्व कीर्तिमान बनाया है, लेकिन गेंद से नहीं बल्कि बल्ले से।  हैरान होने की ज़रुरत नहीं, बुमराह ने इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ स्टुआर्ट ब्रॉड के एक ओवर में खुद 29 रन ठोंक दिए जबकि इस ओवर में कुल मिलाकर 35 बने जिसमें 4 रन वाइड के थे. इस ओवर में दो विश्व रिकॉर्ड बने. एक तो ब्रॉड के नाम टेस्ट इतिहास का सबसे मंहगा ओवर फेंकने का रिकॉर्ड बना वहीँ बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज़्यादा रन बनाने का कीर्तिमान भी कायम किया। 

ब्रॉड का यह ओवर आठ गेंदों का रहा, पहली गेंद पर चार रन बने, दूसरी गेंद वाइड हुई और सीमा रेखा के पार चली गए यानि पांच रन, अगली गेंद नो बॉल हो गयी जिसपर बुमराह ने छक्का जड़ दिया, ओवर की दूसरी गेंद तीसरी बार फेंकने पर चौका पड़ा, तीसरी और चौथी गेंद पर बुमराह ने फिर चौका मारा, पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ा और आखरी गेंद पर सिंगल लिया, इस तरह इस ओवर की आठ गेंदों में कुल मिलकर 35 बने.  

Read also: Ind Vs Eng Edgbaston Test Match: एजबेस्टन टेस्ट कल से, नए कप्तान बुमराह की परीक्षा

इससे पहले कल की बल्लेबाज़ी के हीरो ऋषभ पंत के साझेदार रविंद्र जडेजा ने भी आज सैकड़ा जड़ दिया जडेजा 104 रन बनाकर एंडरसन का शिकार बने. अंत में बुमराह की आतिशबाज़ी की बदौलत भारत की टीम ने पहली में 416 रनों का एक विशाल स्कोर खड़ा कर मैच में पकड़ मज़बूत कर ली. इंग्लैंड के अनुभवी गेंदबाज़ एंडरसन ने एकबार फिर पांच विकेट प्राप्त किये। कल भारत की पोजीशन एक समय बड़ी नाज़ुक बनी हुई थी उसके पांच विकेट 98 रनों पर आउट हो चुके थे लेकिन उसके पंत के आक्रमण जडेजा के धैर्य ने बाज़ी ही पलट दी. पंत ने जहां इंग्लैंड के सभी गेंदबाज़ों की बखिया उधेड़ दी वहीँ जडेजा ने अपनी बल्लेबाज़ी में आक्रमण और रक्षण का संगम दिखाया. ऋषभ पंत 146 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए थे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related