भारत और इंग्लैंड के बीच 2021 की अधूरी टेस्ट श्रंखला का पांचवां और अंतिम टेस्ट एजबेस्टन में खेला जा रहा है, भारत 2-1 से फिलहाल आगे है और पहली पारी में भारतीय बल्लेबाज़ों के शानदार प्रदर्शन से ऐसा साफ़ नज़र आ रहा कि श्रंखला का नतीजा 3-1 हो सकता है, कम से कम श्रंखला बराबर होने के अवसर काफी कम हो गए हैं क्योंकि बारिश लगातार खलनायक बनी हुई है. दूसरे दिन के बाद तीसरे दिन भी चाय से पहले तीन बार बारिश ने खेल को रोका है. जिस समय यह खबर लिखी गयी उस समय इंग्लैंड की टीम का स्कोर 200 रन हो चूका था और उसके 6 मुख्य बल्लेबाज़ आउट हो चुके थे. क्रीज़ पर जॉनी बेयरस्टो धमाकेदार पारी खेलते हुए नज़र आ रहे हैं और अभी 91 रनों पर नाबाद हैं, भारत को अब बेयरस्टो के विकेट की तलाश है. बड़ी लीड मिलने भारत की पकड़ इस टेस्ट पर और मज़बूत हो जाएगी।
वहीँ तीसरे दिन खुशनुमा माहौल में कुछ गर्मी उस समय नज़र आयी जब विराट कोहली और जॉनी बेयरस्टो के बीच कुछ आर्गुमेंट देखने को मिला। कोहली के हाव भाव से लग रहा था जैसे वो बेयरस्टो को अपना मुंह बंद रखने के लिए कह रहे हों. बता दें कि तीसरे दिन का खेल शुरू होने के कुछ देर बाद जब मोहम्मद शमी अपना ओवर डाल रहे थे उस समय कोहली और बेयरस्टो के बीच कुछ बातचीत हुई.
दरअसल जॉनी बेयरस्टो शमी की एक गेंद पर बीट हो गए थे जिसके बाद स्लिप में खड़े कोहली ने कुछ कमेंट जिस पर जॉनी बेयरस्टो ने जब रियेक्ट किया तो कोहली को गुस्सा आ गया और वो उनके करीब आ गयी, दोनों के बीच तीखी बहस हुई यह बहस स्टंप्स माइक सुनिए भी दे रही थी. नाराज़ कोहली कह रहे थे कि अपना मुंह बंद करो और बल्लेबाज़ी करो. दोनों अम्पायरों को भी बीच बचाव के लिए आना पड़ा, इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भी माहौल को हल्का किया और फिर विराट बेयरस्टो को थपकी देते हुए स्लिप्स की तरफ बढ़ गए.

