वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान हो गए है, तीन एकदिवसीय और पांच टी 20 मैचों की इस श्रंखला के लिए टीम की कप्तानी अनुभवी शिखर धवन को सौंपी गयी है वहीँ रविंद्र जडेजा टीम के उपकप्तान बनाये गए हैं. टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर हैं जहाँ उसे तीन टी 20 और तीन ODI की श्रंखला खेलनी है. पहला टी20 कल खेला जाना है. टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा 17 जुलाई तक जारी रहेगा वहीँ वेस्टइंडीज दौरे पर पहला ODI 22 जुलाई को खेलना है.
Read also: Shahid Afridi On Virat Kohli: शाहिद आफरीदी ने विराट के रवैये पर उठाया सवाल
वेस्टइंडीज दौरे के लिए विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत को आराम दिया गया है. वहीँ तेज़ गेंदबाज़ी की नई सनसनी उमरान मलिक को ड्राप कर दिया गया है जबकि अर्शदीप सिंह अपनी जगह बना पाने में सफल रहे हैं. भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर 3 एकदिवसीय और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी जिसका आगाज़ 22 जुलाई को पहले वनडे मैच से होगा। वनडे टीम में शुबमन गिल, संजू सैमसन, दीपक हूडा और अर्शदीप सिंह को मौका दिया गया है. लेकिन उमरान का टीम में न होना हैरानी भरा फैसला कहा जा रहा है.
Read also: ICC Test Ranking: 6 साल बाद टेस्ट रैंकिंग में टॉप 10 से बाहर हुए विराट
ODI टीम
शिखर धवन (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा,अर्शदीप सिंह

