Violence Outside Hindu Temple: उपद्रवी भीड़ ने दुर्गा भवन के बाहर लगाए ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे, तेजी से बढ़ रहा सांप्रदायिक उन्माद

इंटरनेशनलViolence Outside Hindu Temple: उपद्रवी भीड़ ने दुर्गा भवन के बाहर लगाए...

Date:

लंदन। ब्रिटेन में सांप्रदायिक उन्माद तेजी से फैल रहा है। भारत पाकिस्तान के बीच एशिया कप मैच के बाद भड़की हिंसा अब और प्रांतों तक पहुंच रही है। पहले लंदन के पास लिस्टर में हिंदू-मुस्लिम दंगा हुआ और अब उसके बाद स्मेथविक में उपद्रव शुरू हो गया है। स्मेथविक में मंगलवार को 200 से अधिक लोगों की उन्मादी भीड़ ने एक मंदिर के बाहर अल्लाहू अकबर के नारे लगाए और खुलेआम धारदार हथियारों का प्रदर्शन किया।  जानकारी के मुताबिक नारेबाजी व उपद्रव की ये घटना इंग्लैंड के स्मेथविक शहर के वेस्ट मिडलैंड्स के दुर्गा भवन पर हुई। जहां एक वर्ग ने विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। भीड़ को भड़काने वाले नारे लगाते देखा सुना जा सकता है। सुरक्षाकर्मी उप्रदवियों को रोकते हुए नजर आते हैं। लेकिन इसके बाद भी कुछ प्रदर्शनकारी मंदिर की दीवारों  पर चढ़ जाते हैं। 

वायरल वीडियो में सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ दुर्गा भवन हिंदू मंदिर की ओर बढ़ते हुए दिखाई दे रही है। इस दौरान भीड़ उग्र नारे लगा रही है। बर्मिंघम रिपोर्ट के अनुसार यह घटना भारत-पाक के बीच एशिया कप क्रिकेट के बाद लिस्टर में हुए दंगों के बाद से शुरू हुई है। लिस्टर में भारी बवाल मचा हुआ है। वहां पर एक हिंदू मंदिर में कथित तौर पर तोड़फोड़ भी की गई थी। इस दौरान हिंदू-मुस्लिम की भिड़ंत हो गई थी।  लिस्टर घटना के बाद लंदन में भारतीय उच्चायोग ने भारतीयों के खिलाफ हिंसा की कड़ी निंदा की। उच्चायोग ने इंग्लैंड प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। लिस्टर दंगों के मामले में अब तक पुलिस ने 50 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बीच, हिंदू-मुस्लिमों लिस्टर में एक मस्जिद की सीढ़ियों पर एकत्र हुए और संयुक्त बयान जारी कर शांति और सद्भाव का आग्रह किया। उन्होंने उकसाने और हिंसा को रोकने का आह्वान किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related