Mea: पाकिस्तान में सिख महिला शिक्षिका का जबरन कराया धर्म परिवर्तन, भारत ने जताया विरोध

इंटरनेशनलMea: पाकिस्तान में सिख महिला शिक्षिका का जबरन कराया धर्म परिवर्तन, भारत...

Date:

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक महिला सिख शिक्षिका का धर्म परिवर्तन करा दिया गया है। इसका भारत ने कड़ा विरोध जताया है।  विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सिख महिला शिक्षिका के जबरन धर्म परिवर्तन को लेकर चिंता व्यक्त की है। विदेश मंत्री डॉ0 एस जयशंकर ने बताया कि उन्होंने मामले को पाकिस्तान के समक्ष उठाया है।  डॉ. एस जयशंकर ने कहा, भारत उम्मीद करता है कि पाक सरकार ईमानदारी से इसकी जांच कराएगी। इस घटना के लिए जो भी जिम्मेदार लोग हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। विदेशमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्यों की सुरक्षा कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए कहा है। जिसमें उनके पूजा स्थल शामिल हैं।

दरअसल, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग प्रमुख इकबाल सिंह ने विदेश मंत्री को 22 अगस्त एक पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने अनुरोध किया कि वह इस मामले को पाकिस्तान के समक्ष उठाएं ताकि इस तरह की घटना न दोहराई जा सके और पाक में सिखों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाए। खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत के बुनेर जिले में कथित तौर पर 20 अगस्त को सिख महिला शिक्षिका का बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद अपहरणकर्ता से जबरन उसकी शादी करवा दी गई थी। उसके बाद उसका धर्म परिवर्तन भी कराया गया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related