टी -20 विश्व कप: मिनटों में बिक गए भारत-पाक मैच के टिकट

स्पोर्ट्सटी -20 विश्व कप: मिनटों में बिक गए भारत-पाक मैच के टिकट

Date:

ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर नवंबर में होने वाले टी -20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान को अपने पहले मैच में आपस में भिड़ना है. इस मैच को लेकर हमेशा की तरह दोनों टीमों के क्रिकेट फैंस में हमेशा उत्साह रहता है. यही वजह कि इस महामुकाबले टिकट भी मिनटों में बिक गए जबकि इस मैच में खड़े होकर भी मैच देखने की व्यवस्था भी की गयी है, लोगों को खड़े होकर भी मैच देखना मंज़ूर है और इसलिए वो टिकट भी अब नहीं बचे हैं. 

बता दें कि टी 20 विश्व कप के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से मिली जानकारी के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए अभी तक 5 लाख से ज़्यादा टिकट बिक चुके हैं. आईसीसी कीप्रेस रिलीज़ में बताया गया है कि खड़े होकर मैच देखने के लिए जिन अतिरिक्त टिकटों की व्यवस्था की गई थी वो भी बिक्री के लिए रखे जाने के बाद मिनटों में ही बिक गए. आईसीसी के मुताबिक क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के महादंगल यानि टी20 विश्व कप में 16 टेमिन भाग ले रही हैं अउ इनके बीच होने वाले मैचों को देखने के लिए 82 देशों के क्रिकेट फैंस ने टिकट खरीदे हैं. बता दें कि भारत- मैच के अलावा सिडनी में 27 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका- बांग्लादेश और भारत व ग्रुप-ए के उपविजेता के बीच में होने वाले मैचों के भी सभी टिकट बिक गए हैं. 

पिछले साल यूएई में हुए टी20 वर्ल्ड कप में अपने पहले ही मैच में टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा.  अब एकबार फिर उसी टूर्नामेंट में अपना पहला मैच आपस में खेलना है इसलिए भारत के पास यूएई में मिली हार का बदला लेने का पूरा मौका है. टीम इंडिया की बात करें तो उसने अपना आखरी ICC वर्ल्ड कप टूर्नामेंट 2011 में जीता था. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि रोहित की कप्तानी में टीम टी20 विश्व कप जीतकर इस सूखे को जरूर खत्म करेगी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...