लॉकडाउन में बॉलीवुड से एक और मौत, पीजीआई के सीईओ का निधन

बॉलीवुडलॉकडाउन में बॉलीवुड से एक और मौत, पीजीआई के सीईओ का निधन

Date:


लॉकडाउन में बॉलीवुड से एक और मौत, पीजीआई के सीईओ का निधन

नई दिल्‍ली: इरफान खान और ऋषि कपूर के निधन के बाद बॉलीवुड को तीसरा झटका लगा है. दरअसल, प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया (पीजीआई) के सीईओ कुलमीत मक्कड़ का शुक्रवार सुबह निधन हो गया. पीजीआई के प्रवक्ता के मुताबिक कुलमीत मक्कड़ का 60 वर्ष की उम्र में दिल का दौरान पड़ने से निधन हो गया. वह उस समय हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में मौजूद थे. पीजीआई ने एक बयान में कहा कि भारतीय फिल्म और टेलीविजन जगत के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. कुलमीत मक्कड़ के निधन पर कई बॉलीवुड कलाकारों ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

वहीं, प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के प्रवक्ता ने कुलमीत मक्कड़ के बारे में बात करते हुए कहा, “आज हमने अपनी सबसे बड़ी ताकत को खो दिया. कुलमीत की जगह कोई नहीं ले सकता. उनकी लगन, निष्ठा और प्रतिबद्धता को उनकी गहरी सहानुभूति और कठिन परिस्थितियों में रास्ता खोजने की अद्वितीय क्षमता से आंका जा सकता है.” उन्होंने कुलमीत मक्कड़ के बारे में बताते हुए आगे कहा, “आज हमने एक ऐसे व्यक्ति को खो दिया जिसने भारतीय फिल्म तथा टेलीविजन जगत के विकास में पर्दे के पीछे रहकर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. हमारे प्रिय कुलमीत, आपकी हमेशा बहुत याद आएगी. आपकी विरासत हमेशा जिंदा रहेगी.”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related