कृष्णा श्रॉफ ने फिर फैलाई इंटरनेट पर सनसनी

बॉलीवुडकृष्णा श्रॉफ ने फिर फैलाई इंटरनेट पर सनसनी

Date:


कृष्णा श्रॉफ ने फिर फैलाई इंटरनेट पर सनसनी

नई दिल्ली: टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने अपने बॉयफ्रेंड एबन हैम्स के साथ कुछ तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं, जो सनसनी फैला रही हैं. एक तस्वीर में, कृष्णा श्रॉफ और एबन हैम्स लिप लॉक करते नजर आ रहे हैं, जबकि अन्य फोटो में दोनों को पूल में समय बिताते देखा जा सकता है.

https://www.instagram.com/p/B_pUWQxg4e8/

कृष्णा श्रॉफ ने इन तस्वीरों के कैप्शन के रूप में एक इमोजी डाली है, जो इनफाइनाइट यानी अनंत का संकेत वाला है. बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ अकसर अपनी बिकनी तस्वीरों से सुर्खियां बटोरती हैं. कृष्णा श्रॉफ और एबन हैम्स अपनी फिटनेस का भी खूब ध्यान रखते हैं, इसलिए तो अकसर उनके फिटनेस वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचाते हैं.

कृष्णा श्रॉफ ने बीते दिनों एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एबन हैम्स अनोखे अंदाज में उनके साथ एक्सरसाइज करते नजर आए थे. एबन एक बॉस्केटबॉल प्लेयर हैं. इन दिनों वह कृष्णा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृष्णा श्रॉफ और एबन हयाम्स जुहू के एक रेस्टोरेंट में मिले थे और दोनों एक दूसरे को करीब 4 महीनों से डेट कर रहे हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...