यूट्यूब पर वायरल हो रहा ‘सईंया बनादS बेबी डॉल हो’

बॉलीवुडयूट्यूब पर वायरल हो रहा ‘सईंया बनादS बेबी डॉल हो’

Date:


यूट्यूब पर वायरल हो रहा ‘सईंया बनादS बेबी डॉल हो’

भोजपुरी सुपर स्‍टार विनय आनंद और पॉपुलर सिंगर देवी की जोड़ी एक बार फिर से यूट्यूब पर धमाल मचा रही है। इनका नया गाना ‘सईंया बनादS बेबी डॉल हो’ इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसके चर्चे भी इंडस्‍ट्री में खूब हैं। इस गाने में जहां देवी अपनी चिरपरिचित अंदाज में नजर आ रही हैं, वहीं विनय आनंद गाने में रैप करते आपको मशहूर रैपर बादशाह की याद दिलाते नजर आये हैं। इस बार उन्‍होंने अपने रैप में मामा गोविंदा को भी शामिल करा लिया है।

‘सईंया बनादS बेबी डॉल हो’ लॉकडाउन के बीच भोजपुरी की ऑडियंस के लिए एक विशेष पेशकश है। यही वजह है कि फ्लाइंग हॉर्स म्‍यूजिक इंटरटेंमेंट पर रिलीज इस गाने को दर्शकों ने खूब सराहा भी है। इस गाने में आवाज देवी और विनय आनंद का तो हैं ही, लिरिक्‍स संतोष पुरी का है और म्‍यूजिक डायरेक्‍टर गोविंद ओझा हैं। इस गाने से विनय आनंद को भी काफी उम्‍मीदें हैं। वे कहते हैं कि ‘सईंया बनादS बेबी डॉल हो’ गाने में बहुत कुछ नया है। अभी इसका ऑडियो जारी किया गया है, वीडियो भी जल्द आने वाला है। हमने इस गाने को अपने जगहों से रिकॉर्ड कर बनाया है।

उन्‍होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह गाना दर्शकों के दिलोदिमाग पर छाने वाली है। भोजपुरी के इस नायाब गाने का कंसेप्‍ट भी शानदार और इंटरटेनिंग है। अभी आप सभी घरों में होंगे। यह गाना आपका और आपके परिजनों का मनोरंजन करने वाला है। इसलिए मैं चाहूंगा कि आप इस गाने को अपने परिवार, दोस्‍तों और अन्‍य लोगों के साथ मिलकर सुने। हमें प्‍यार दें। आपको बहुत मजा आने वाला है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related