अदा शर्मा से भी माँगा जा चूका है सेक्सुअल फेवर

बॉलीवुडअदा शर्मा से भी माँगा जा चूका है सेक्सुअल फेवर

Date:


अदा शर्मा से भी माँगा जा चूका है सेक्सुअल फेवर

कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच हर कोई अपने लिए वक्त निकाल रहा है और अपने अब तक के सफर को पीछे मुड़कर देख रहा है। ऐसे में कई सारे बड़े खुलासे भी हो रहे हैं, जो लोगों को चौंका रहे हैं। हम सब जानते हैं कि आयुष्मान खुराना ने बीते दिनों ही कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा खुलासा किया था और बताया है कि कैसे करियर की शुरूआत में उनसे सेक्सुअल फेवर मांगा गया था। इसके बाद कई सारे कलाकार इस मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रख रहे हैं।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी-खासी शोहरत कमा चुकी अदाकारा अदा शर्मा ने बताया कि कास्टिंग काउच हर जगह मौजूद है। यह किसी एक इंडस्ट्री तक ही सीमित नहीं है।

अदा शर्मा के अनुसार, ‘कास्टिंग काउच कोई ऐसी चीज नहीं जो किसी एक इंडस्ट्री तक ही सीमित है। मेरे अनुसार इसके बारे में दुनिया बात करती है और यह हर जगह है। लेकिन आपको इसका हिस्सा बनना है या नहीं यह आप तय कर सकते हैं। आप अगर चाहें तो इससे मुंह मोड़ सकते हैं।’

बताते चलें कि अदा शर्मा के अलावा अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने भी कास्टिंग काउच पर बात की थी। उन्होंने भी यही बताया था कि फिल्म इंडस्ट्री में यह मौजूद है लेकिन कोई आपको फोर्स नहीं करता है कि आप ऐसा करें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...