राजमौली की ‘ट्रिपल आर’ में रकुलप्रीत का होगा डांस नंबर

बॉलीवुडराजमौली की ‘ट्रिपल आर’ में रकुलप्रीत का होगा डांस नंबर

Date:


राजमौली की ‘ट्रिपल आर’ में रकुलप्रीत का होगा डांस नंबर

‘बाहुबली’ फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली की आने वाली फिल्म ‘ट्रिपल आर’ इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज होने के बाद से हरकोई इसे सिनेमाघरों में देखने के लिए बेताब है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में साउथ की जानी मानी अदाकारा रकुल प्रीत सिंह की एंट्री होती दिखाई दे रही है। सुनने में आ रहा कि इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह एक डांस नम्बर करती दिखाई देंगी। हालांकि इस खबर पर अभी मेकर्स की तरफ से पक्की मुहर लगना बाकी है।

एसएस राजामौली की फिल्म ‘ट्रिपल आर’ में साउथ सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इन दोनों के अलावा फिल्म में अजय देवगन और आलिया भट्ट भी गेस्ट अपीयरेंस करते नजर आएंगे। लगभग 350 करोड़ रुपये के बजट के साथ बन रही यह फिल्म साउथ की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है जो कि अगले साल 8 जनवरी के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस समय कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से सभी फिल्मों की शूटिंग पर ताला लगा हुआ है। इसके बावजूद फिल्म मेकर्स घर बैठे ही इसकी स्क्रिप्ट और डायलॉग पर काम कर रहे हैं।

बताते चलें, रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘इंडियन 2’ के चलते भी सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं। इस फिल्म में रकुल के साथ कमल हासन और काजल अग्रवाल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। शंकर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म ‘इंडियन’ का सीक्वल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक काजल अग्रवाल फिल्म में एक 80 साल की महिला का किरदार निभाती दिखाई देंगी। यह फिल्म साल 2021 में रिलीज की जाएगी।

इसके अलावा रकुल प्रीत सिंह जल्द ही बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की फिल्म ‘अटैक’ में भी दिखाई देंगी। रकुल प्रीत सिंह को आखिरी बार बॉलीवुड की फिल्म ‘मरजावां’ और ‘शिमला मिर्ची’ में देखा गया था। दोनों फिल्में देखने के बाद दर्शकों ने अदाकारा की एक्टिंग की जमकर तारीफ की थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related