कपिल शर्मा की पत्नी ने मीका सिंह के लिए बनाया केक

बॉलीवुडकपिल शर्मा की पत्नी ने मीका सिंह के लिए बनाया केक

Date:


कपिल शर्मा की पत्नी ने मीका सिंह के लिए बनाया केक

वीडियो शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने मीका सिंह को बर्थडे सेलिब्रेट किया है

मुंबई। सिंगर मीका सिंह 10 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने मीका सिंह का बर्थडे स्पेशल बनाने की पूरी कोशिश की है. गिन्नी चतरथ ने मीका सिंह के लिए होममेड केक बनाया है. कपिल शर्मा ने मीका सिंह के बर्थडे सेलिब्रेशन के वीडियोज इंस्टा स्टोरी पर शेयर किए हैं. वीडियो में मीका सिंह केक काटते नजर आ रहे हैं. मीका सिंह कहते हैं कि ये खूबसूरत सा केक गिन्नी भाभी ने बनाया है. थैंक्यू इस सब के लिए. वीडियो शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने मीका सिंह को बर्थडे विश भी किया है. उन्होंने लिखा- हैप्पी बर्थडे मीका पाजी. बहुत सारा प्यार और शुभकामनाएं.

बता दें कि मीका सिंह और कपिल शर्मा पड़ोसी हैं. दोनों अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं. कपिल और मीका को साथ में गाते हुए भी कई बार देखा गया है. मीका सिंह कपिल शर्मा के शो में भी कई बार आ चुके हैं.

हाल ही में रिलीज क्वारंटीन लव सांग  
वर्क फ्रंट पर, कुछ समय पहले ही मीका सिंह ने अपने फैन्स के लिए एक स्पेशल गाना रिलीज किया था. गाने की थीम लॉकडाउन में दो स्टार्स के प्यार की कहानी थी. गाने में मीका सिंह के साथ टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना नजर आईं. चाहत और मीका एक-दूसरे के साथ रोमांस करते दिखे. इस गाने को क्वारनटीन लव नाम दिया गया. इस पूरे गाने को मोबाइल पर शूट किया गया है. क्वारनटीन लव पुराने गाने बड़े अच्छे लगते हैं का रीमेक वर्जन है. वहीं कपिल शर्मा इन दिनों पत्नी और अपनी बेटी संग समय बिता रहे हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान भारत योजना के तहत अस्पताल कैसे खोजें? पूरी प्रक्रिया समझें

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) का लाभ...

आयुष्मान भारत और हेल्थ इंश्योरेंस में क्या अंतर है?

आज के समय में स्वास्थ्य खर्च लगातार बढ़ रहे...