ख़ान ने ख़ान पर लगाया नए कलाकारों से डरने का आरोप

बॉलीवुडख़ान ने ख़ान पर लगाया नए कलाकारों से डरने का आरोप

Date:


ख़ान ने ख़ान पर लगाया नए कलाकारों से डरने का आरोप

बॉलीवुड एक्टर साहिल खान ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस राज से पर्दा उठाया कि आखिर उन्होंने बॉलीवुड क्यों छोड़ा। इसके साथ उन्होंने इंडस्ट्री के एक ‘सुपरस्टार’ पर उनका करियर खत्म करने का आरोप लगाया।

बता दें कि साहिल ने इंस्टाग्राम पर स्टारडस्ट मैगजीन का एक कवर शेयर किया है, जिसमें उनकी तस्वीर शाहरुख खान और सलमान खान के साथ लगी हुई दिखाई दे रही है। कवर के नीचे लिखा हुआ है कि अब टाउन (फिल्म इंडस्ट्री) में एक नया खान आ गया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए साहिल ने कैप्शन लिखा कि बहुत कम लोगों के साथ जिंदगी में ऐसा होता है कि आप अपनी पहली फिल्म स्टाइल के बाद इंडिया के सबसे टॉप फिल्म मैगज़ीन के कवर पर दो इंडिया के सबसे बड़े सुपरस्टार के साथ हो।

अपनी बात को जारी रखते हुए साहिल ने लिखा,’मगर उनमें से एक सुपरस्टार को बहुत बुरा लगा, जबकि मैं तो नया था, उनका फैन था, कमजोर था। फिर भी वो मुझे कई बार साइड रोल के लिए बुलाते रहे, टीवी शो के लिए भी बुलाते रहे और फिर कई फिल्मों से मुझे निकलवा दिया। नाम बड़े और दर्शन छोटे, बताइए कौन है? मगर अब मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत ने उनका असली चेहरा दिखा दिया।’

साहिल खान ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, ‘दुनिया के वो लोग नए टैलेंट से कितना डरते हैं। 20 साल में जॉन अब्राहम के अलावा इंडस्ट्री में कोई बड़ा स्टार नहीं आया क्योंकि उसे कोई आने ही नहीं देता। सिर्फ स्टार किड्स को ही फिल्मों में का मिलता है। सोचिये इसके बारे में।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...