अंकिता लोखंडे से अलग होकर पछता रहे थे सुशांत राजपूत

बॉलीवुडअंकिता लोखंडे से अलग होकर पछता रहे थे सुशांत राजपूत

Date:


अंकिता लोखंडे से अलग होकर पछता रहे थे सुशांत राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या केस में मुंबई पुलिस लगातार छानबीन कर रही है और अब तक कई लोगों के बयान भी दर्ज करवाए जा चुके हैं। मुंबई पुलिस ने इस केस को सुलझाने के लिए सुशांत सिंह के घरवालों, दोस्तों और रिया चक्रवर्ती से काफी पूछताछ की है और अब अभिनेता के डॉक्टर ने पुलिस के सामने कई खुलासे किए है। बीते 14 जून (2020) को अपने बांद्रा फ्लैट में सुशांत सिंह राजपूत का असामयिक निधन हो गया था। किसी को भी नहीं समझ आ रहा है कि आखिर ऐसी कौन सी वजह थी जिसके चलते सुशांत सिंह राजपूत ऐसा कदम उठाने पर मजबूर हुए? एम एस धोनी बायोपिक स्टार के कमरे से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिसके चलते ये मामला और भी उलझ गया है।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन से जुड़ी कई तरह की बातें सामने आ रही है और उनके फ्लैट पर मिले कुछ कागजात से पता चला था कि वो पिछले 6 महीने से डिप्रेशन का इलाज करवा रहे थे। मामले की तह तक जाने के लिए मुंबई पुलिस ने कुछ घंटे पहले ही सुशांत सिंह राजपूत के मनोचिकित्सक केरसी चावड़ा से कई सवाल पूछे हैं।

मुंबई पुलिस को दिए गए बयान में केसरी चावड़ा ने बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत को एक्स-गर्लफ्रेंड और ‘पवित्र रिश्ता’ को-स्टार अंकिता लोखंडे के साथ अलग होने का पछतावा था और वो इसी वजह से काफी परेशान रहने लगे थे। सुशांत ने उन्हें बताया था कि अंकिता से अलग होने के बाद कुछ दिन तक सब कुछ काफी ठीक था और उनकी जिंदगी में कृति सेनॉन आ चुकी थी, लेकिन उनके साथ उनका रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related