दावा किया जा रहा है कि जी टीवी के सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ में पूजा बनर्जी की धमाकेदार एंट्री होने वाली है। इन दिनों पूजा बनर्जी स्टार प्लस के सीरियल ‘कसौटी जिंदगी के 2’ में निवेदिता के किरदार में नजर आ रही हैं।
सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ में पूजा बनर्जी प्रज्ञा की बेटी रिया का किरदार निभाने जा रही हैं। अब तक इस रोल में नैना सिंह नजर आ रही थीं। रातों रात नैना सिंह को इस शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इसी बीच पूजा बनर्जी ने भी इस खबर पर अपनी मोहर लगा दी है।
सीरियल कुमकुम भाग्य में काम करने को लेकर पूजा बनर्जी ने कहा कि, ‘मैं इस शो में काम करने जा रही हूं। सीरियल ‘कसौटी जिंदगी के 2’ और ‘कुमकुम भाग्य’ का सेट करीब है। ऐसे में मुझे ट्रैवल करने में समय बर्बाद नहीं करना होगा। मेरा मेकअप रुप और मेनअप आर्टिस्ट भी सेम ही रहेंगे। बस मुझे अपना लुक शो के हिसाब से बदलना पड़ेगा। इन दोनों शोज का हिस्सा बनने के लिए मुझे किसी तरह की कोई मेहनत नहीं करनी है।’
पूजा बनर्जी ने कहा कि, ‘मैं कुमकुम भाग्य में प्रज्ञा और अभिषेक मेहरा की बेटी रिया का किरदार निभाने जा रही हूं। मुझे मेरी उम्र से छोटा दिखना होगा लेकिन ये मेरे लिए कठिन काम नहीं है।

