सुशांत सुसाइड केस में महेश भट्ट, करण जौहर, कंगना रनौत से होगी पूछताछ: महाराष्ट्र सरकार

बॉलीवुडसुशांत सुसाइड केस में महेश भट्ट, करण जौहर, कंगना रनौत से होगी...

Date:


सुशांत सुसाइड केस में महेश भट्ट, करण जौहर, कंगना रनौत से होगी पूछताछ: महाराष्ट्र सरकार

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में मुंबई पुलिस की जांच जारी है। पुलिस इस मामले में अब तक कुल 37 लोगों के बयान दर्ज चुकी है। मालूम हो, पुलिस कई सेलेब्स के भी बयान रिकॉर्ड कर चुकी है। इस लिस्ट में फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद, यश राज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा, रिया चक्रवर्ती, संजय लीला भंसाली, मुकेश छाबड़ा, शनू शर्मा और संजना सांघी का नाम शामिल है।

महाराष्ट्र के गृहमंत्री का बयान
वहीं, महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने सुशांत आत्महत्या मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, ’37 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट का स्टेटमेंट एक या दो दिनों में रिकॉर्ड किया जाएगा। करण जौहर के मैनेजर से भी पूछताछ की जाएगी। हालांकि, जरूरत पड़ने पर करण जौहर को भी बुलाया जा सकता है। कंगना रनौत को भी समन भेजा गया है।’ बता दें, हाल ही में अनिल देशमुख ने कहा था कि सुशांत मामले में सीबीआई जांच की जरूरत नहीं है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related