ग़रीब लड़की को ऑनलाइन पढाई के लिए तापसी ने भेजा iPhone

बॉलीवुडग़रीब लड़की को ऑनलाइन पढाई के लिए तापसी ने भेजा iPhone

Date:


ग़रीब लड़की को ऑनलाइन पढाई के लिए तापसी ने भेजा iPhone

बेंगलुरू: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस तापसी पन्‍नू ने बड़ा दिल दिखाते हुए कर्नाटक की उस स्‍टूडेंट को आईफोन भेजा है जिसके पिता ने खस्‍ता आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए प्रतिभावान बेटी की एजुकेशन में मदद के लिए स्‍मार्टफोन की गुहार लगाई थी. कार वॉशर के तौर पर काम करने वाले अपनी बेटी की ऑलनाइन शिक्षा के लिए स्‍मार्टफोन की जरूरत थी.

परिवार की जरूरत का पता लगने के बाद संपर्क करने में 32 साल की तापसी पन्‍नू सबसे आगे रहीं, उन्‍होंने लिखा कि वह तुरंत एक फोन भेज रही हैं और यह आईफोन आज इस छात्रा तक पहुंच गया. इस छात्रा ने कहा “आज, मुझे तापसी मैम से फोन मिला. यह एक आईफोन है, जिस पर मुझे विश्वास नहीं हो रहा है. मैंने इसकी कल्पना भी नहीं की थी! मैं कड़ी मेहनत करूंगी और NEET (मेडिकल प्रवेश परीक्षा) क्लियर करने की कोशिश करूंगी. आपका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहे.” तीन बेटियों की पढ़ाई के लिए इनके पिता ने अपने रिश्तेदारों से पैसे उधार लिए हैं और शिक्षा के लिए अपनी पत्नी के सोने के गहने तक बेच दिए हैं. पिता का कहना था कि स्मार्टफोन बेटी की ऑनलाइन क्‍लासेज के लिए मददगार होगा लेकिन यह उसके परिवार के बजट से बाहर है.

छात्रा के पिता उत्तर कर्नाटक के गडग में कारों की धुलाई का काम करते हैं और महीने भर में बमुश्किल 6,000 रुपये कमा पाते हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related