फिल्म सड़क 2 की रिलीज डेट तय, पोस्टर रिलीज़

बॉलीवुडफिल्म सड़क 2 की रिलीज डेट तय, पोस्टर रिलीज़

Date:


फिल्म सड़क 2 की रिलीज डेट तय, पोस्टर रिलीज़

फिल्म निर्देशक महेश भट्ट की अगली फिल्म सड़क 2 की रिलीज डेट तय हो गई है। फिल्म 28 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। काफी लंबे समय से इस फिल्म को लेकर चर्चाएं हो रही थी। फिल्म का इंतजार फैंस भी बेसब्री के साथ कर रहे थे। इस फिल्म के पहले पार्ट में भी संजय दत्त और पूजा भट्ट ने लीड रोल निभाया था। ऐसे में इन दोनों की जोड़ी सालों बाद दोबारा बड़े पर्दे पर नजर आएगी।

गुरुवार को फिल्म क्रिटिक और एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा है कि.. ‘फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा हो गई है, संजय दत्त, पूजा भट्ट, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर स्टारर ये फिल्म 28 अगस्त को ओटीटी पर रिलीज होगी। वहीं महेश भट्ट आखिरी निर्देशित फिल्म कारतूस 1999 में रिलीज हुई थी। ऐसे में वह 21 साल बाद किसी फिल्म को लेकर आ रहे हैं।

फिल्म में महेश भट्ट की दूसरी बेटी आलिया भट्ट लीड रोल में होंगी। फिल्म में संजय दत्त और पूजा भट्ट के भी खास किरदार हैं। फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा करने के साथ ही सड़क 2 का नया पोस्टर पर जारी किया गया है। सोशल मीडिया पर फिल्म के नए पोस्टर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं फिल्म की रिलीज डेट सामने आने के बाद से फैंस के अंदर फिल्म को लेकर उत्सुकता भी बढ़ गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...