सड़क 2 का ट्रेलर रिलीज़, दिखा महेश भट्ट के निर्देशन का जलवा

बॉलीवुडसड़क 2 का ट्रेलर रिलीज़, दिखा महेश भट्ट के निर्देशन का जलवा

Date:


सड़क 2 का ट्रेलर रिलीज़, दिखा महेश भट्ट के निर्देशन का जलवा

आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त स्टारर फिल्म सड़क 2 का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म को 28 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। संजय दत्त ने इस फिल्म में रवि नाम के एक ट्रैवल एजेंट का किरदार निभाया है। जो आलिया और आदित्य को एक टूरिस्ट बुकिंग पर लेकर जाते हैं। आलिया और आदित्य एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन इनके प्यार के पीछे कई दुशमन पड़े हुए हैं। संजय दत्त का सामना इन अंजान दुशमनों से होता है। इस कहानी में एक बेहद खतरनाक ट्विस्ट की झलक भी दी गई है। इस ट्विस्ट की एक झलक ही डरा देने वाली है।

फिल्म के ट्रेलर में संजय दत्त दमदार दिखाई दे रहे हैं। वहीं आदित्य एक लवर ब्वॉय का रोल प्ले कर रहे हैं। ट्रेलर में दो तरह की लव स्टोरी को दर्शाया गया है। पूजा भट्ट-संजय दत्त और आलिया भट्ट-आदित्य राय कपूर की लव स्टोरी ही फिल्म की कहानी है। लेकिन इस कहानी के बीच कई तरह की परेशानियां आती है, जिनसे निकलते हुए उन्हें अपनी कहानी को अंजाम तक पहुंचाना होगा।

फिल्म ‘सड़क 2’ का निर्देशन महेश भट्ट ने किया हैं। ये फिल्म 1991 की फिल्म का सीक्वल है जिसमें पूजा भट्ट और संजय दत्त लीड रोल में थे। इस फिल्म में जिशु सेनगुप्ता, मकरंद देशपांडे, गुलशन ग्रोवर, प्रियंका बोस, मोहन कपूर और अक्षय आनंद भी नजर आएंगे। इस फिल्म के साथ महेशा भट्ट ने 21 साल बाद पर्दे पर बतौर निर्देशक वापसी की हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...