नेटफ्लिक्स को टक्कर देने आया ‘सिनेमाप्रेन्योर’

बॉलीवुडनेटफ्लिक्स को टक्कर देने आया ‘सिनेमाप्रेन्योर’

Date:


नेटफ्लिक्स को टक्कर देने आया ‘सिनेमाप्रेन्योर’

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के संकट के बीच और ‘ऐमजॉन प्राइम वीडियो’ और ‘नेटफ्लिक्स’ जैसे डिजिटल माध्यमों की लोकप्रियता बढ़ने के साथ एक स्टार्टअप कंपनी ने नये फिल्म निर्माताओं और क्षेत्रीय भाषा के सिनेमा के लिए डिजिटल मंच मुहैया कराने की पहल की है। ‘सिनेमाप्रेन्योर डॉट कॉम’ वेबसाइट के जरिये फिल्मकार अपनी फिल्में दिखा सकेंगे और टिकट बिक्री से होने वाले कमाई का कुछ हिस्सा भी उन्हें मिलेगा।

वेबसाइट के संस्थापक के अनुसार नये फिल्मकारों को अपनी फिल्मों के प्रदर्शन के लिए अब मुख्यधारा के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर निर्भर नहीं रहना होगा। ‘सिनेमाप्रेन्योर डॉट कॉम’ के संस्थापक गौरव रतुड़ी ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के बाद के दौर में क्षेत्रीय सिनेमा को देखने से वंचित हुए सिनेमा प्रेमियों को यह वेबसाइट उनकी पसंदीदा भारतीय भाषाओं में बनी फिल्में देखने का अवसर देगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वेबसाइट बहुत मामूली शुल्क पर उन क्षेत्रीय फिल्मों को दिखाएगी जिन्हें विदेशों में आयोजित होने वाले फिल्म फेस्टिवल्स में सम्मानित किया गया है।’’ रतुड़ी ने बताया, ‘‘हमने एक अगस्त को क्षेत्रीय भाषाओं की 25 फिल्मों के साथ इस प्लेटफॉर्म की शुरुआत की जिसे दर्शकों की बेहतर प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है। हमारा विश्वास है कि साल के अंत तक हम फिल्मों की कुल संख्या 300 तक कर लेंगे।’’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...