सूरज पांचोली ने सोशल मीडिया से ली विदा, डिलीट किये पोस्ट

बॉलीवुडसूरज पांचोली ने सोशल मीडिया से ली विदा, डिलीट किये पोस्ट

Date:


सूरज पांचोली ने सोशल मीडिया से ली विदा, डिलीट किये पोस्ट

सुशांत के निधन के बाद नेपोटिज्म का मुद्दा भी काफी उछला। वहीं सूरज पंचोली का नाम भी इस केस में जोड़ा गया है। सूरज का नाम दिशा सालियान के निधन से भी जोड़ा गया है। हालांकि सूरज ने लगातार इस मुद्दे पर अपनी सफाई पेश की और उन्होंने दिशा को जानने से साफ़ इंकार कर दिया है। लेकिन इस बार भी सोशल मीडिया पर लगातार सूरज को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में सूरज पंचोली की मां जरीना वहाब ने भी इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में सूरज की मां ने सुशांत के मामले पर दुख जाहिर करने के साथ अपने बेटे सूरज को निर्दोष बताया थाय़

फिर मिलेंगे इंस्टाग्राम
इस सबके बीच सूरज पंचोली ने एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल सूरज पंचोली ने सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है। सूरज ने अपना इंस्टाग्राम से सारा पोस्ट डिलीट कर दिया है. जबकि इंस्टा स्टोरी में लिखा कि फिर मिलेंगे इंस्टाग्राम। उम्मीद करेंगे ये एक बार फिर मीलेंगे जब दुनिया एक अच्छी जगह बन जाएगी।

ट्रोलिंग से परेशान होकर उठाया क़दम
अब साफ लग रहा है कि सूरज ने सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग के कारण ये कदम उठाया है। सूरज के इस कदम से तरह तरह की बातें की जा रही हैं। आपको बता दे कि सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में सीबीआई जांच का फैसला आने के बाद सूरज पंचोली ने इसका स्वागत किया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...

BSP से बाहर हुए आकाश आनंद, मायावती ने कहा- पार्टी से पूरी तरह मुक्त किया

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के...