Alia bhatt ने लॉकडाउन के बाद शूटिंग पर की वापसी

बॉलीवुडAlia bhatt ने लॉकडाउन के बाद शूटिंग पर की वापसी

Date:


Alia bhatt  ने लॉकडाउन के बाद  शूटिंग पर की वापसी

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट लॉकडाउन के लंबे दौर के बाद शूटिंग करने के लिए फिर से सेट पर आ गई हैं। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बूमरैंग साझा किया, जिसमें वह फेस रोलर का इस्तेमाल करती नजर आ रही हैं। उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए कहा, “यह कौन सा दिन है? यह शूट डे है।”

Alia bhatt  ने लॉकडाउन के बाद  शूटिंग पर की वापसी

हालांकि उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया है कि वह किसकी शूटिंग कर रही हैं। अभिनेत्री अगली फिल्म ‘सड़क 2’ में दिखाई देंगी। हालांकि फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिस पर बहुत नकरारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं।

फिल्म ‘सड़क 2’ का ट्रेलर दुनिया में तीसरा सबसे ज्यादा नापसंद किया जाने वाला वीडियो है और इसी के साथ यह भारत में यूट्यूब पर सबसे अधिक डिसलाइक किया जाने वाला वीडियो। 12 अगस्त को जारी किए गए ‘सड़क 2’ के ट्रेलर को नेपोटिज्म को बढ़ावा दिए जाने के चलते सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल किया गया।

जून में बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से यह मुद्दा चर्चा में है। महेश भट्ट की इस फिल्म में उनकी दोनों बेटियां आलिया और पूजा भट्ट हैं और इनके साथ संजय दत्त और निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर के छोटे भाई आदित्य रॉय कपूर भी हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...