शौविक की स्वीकारोक्ति, बहन रिया के लिए खरीदते थे ड्रग्स

बॉलीवुडशौविक की स्वीकारोक्ति, बहन रिया के लिए खरीदते थे ड्रग्स

Date:


शौविक की स्वीकारोक्ति, बहन रिया के लिए खरीदते थे ड्रग्स

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत के मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत के हाउस मैनेजर रहे सैमुअल मिरांडा को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शुक्रवार को ही दोनों को गिरफ्तार किया है। दोनों को NDPS के सेक्शन 20(b), 28, 29, 27(A) के तहत गिरफ्तार किया है। NCB की टीम शौविक चक्रवर्ती का लैपटॉप व कई अन्य दस्तावेज सीज कर चुकी है।

एनसीबी के सामने किया कबूल
इस केस में इन दोनों की ही गिरफ्तारी काफी अहम साबित हो सकती है। पूछताछ के दौरान शौविक चक्रवर्ती ने कहा कि वह रिया के कहने पर ड्रग्स खरीदते थे। शौविक ने एनसीबी के सामने कबूल किया था कि वह अपनी बहन रिया के लिए ड्रग्स खरीदते थे। वहीं, सैमुअल मिरांडा ने स्वीकार किया था कि वह सुशांत के घर के लिए ड्रग्स खरीदते थे।

रिया से फिर हो सकती है पूछताछ
बता दें कि शुक्रवार को एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के हाउस मैनेजर सैम्युएल मिरांडा को पूछताछ के लिए बुलाया था। माना जा रहा है कि शौविक की गिरफ्तारी के बाद अब रिया से भी एक बार फिर ड्रग्स को लेकर पूछताछ हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो रिया भी आने वाले दिनों में मुश्किलों में फंस सकती हैं।

दूर दूर तक हैं लिंक
रिया के लिंक सैमुअल मिरांडा से लेकर गौरव आर्या तक से है। इन सभी बातों की जानकारी उनके व्हाटसप चैट से सामने आ चुकी है। ऐसे में रिया पर मुश्किलों का पहाड़ टूट सकता है। जहां सीबीआई पिछले 15 दिनों में कोई सबूत निकलाने में असफल रही। वहीं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB)की टीम ने सुशांत केस में गिरफ्तारी शुरू कर दी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...