रिया ने सुशांत की बहन के खिलाफ दर्ज कराया केस

बॉलीवुडरिया ने सुशांत की बहन के खिलाफ दर्ज कराया केस

Date:


रिया ने सुशांत की बहन के खिलाफ दर्ज कराया केस

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर तरुण कुमार समेत अन्य लोगों के खिलाफ फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनाने का केस दर्ज कराया है। इसके अलावा शिवसेना नेता प्रताप सरनाईक ने कंगना रनौत पर देश द्रोह का केस दर्ज़ करने की मांग की है।

डॉक्टर के खिलाफ भी शिकायत
यह शिकायत भारतीय दंड संहिता की नार्कोटिक ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट और टेलीमेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस के तहत दर्ज कराई गई है। रिया ने अपनी शिकायत में कहा है कि सुशांत की बहन प्रियंका ने सुशांत के पास डॉ तरुण कुमार का लिखा एक दवाई का पर्चा भेजा था। उस प्रिस्क्रिप्शन में उन दवाओं का जिक्र था, जो एनडीपीएस एक्ट के तहत आती है।

बिना जांच दी गयीं डिप्रेशन की दवाएं
शिकायत में कहा गया है कि डॉक्टर कुमार ने प्रियंका के कहने पर बिना सुशांत की जांच किए उन्हें डिप्रेशन की दवाएं दी थीं जो कई तरह से कानून का उल्लंघन है। रिया ने शिकायत में कहा गया है कि डिस्क्रिप्शन दिल्ली की ओपीडी का है जबकि मृतक (सुशांत) उस दिन मुंबई में मौजूद थे। इसके अलावा प्रिस्क्रिप्शन लिखने वाले डॉक्टर तरुण कुमार पेशे से कार्डियॉलजिस्ट हैं फिर भी उन्होंने मानसिक रोगों से संबंधित डिप्रेशन की दवाओं का फर्जी प्रिस्क्रिप्शन बनाकर दिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...